लाइव न्यूज़ :

आईएसएल: घर में नॉर्थईस्ट की हार का सिलसिला बरकरार, मुंबई की आसान जीत

By IANS | Updated: December 21, 2017 10:23 IST

मुंबई अपने बेहतरीन डिफेंस और बलवंत सिंह द्वारा 34वें तथा 68वें मिनट में किए गए शानदार गोलों की मदद से यादगार जीत दर्ज करते हुए जीत की पटरी पर लौटी। इस जीत के साथ मुंबई के 10 अंक हो गए हैं।

Open in App

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में बुधवार को मुंबई सिटी एफसी ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को उसी के घर गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मैच में 2-0 से शिकस्त दी। मेजबान टीम एक बार फिर अपने घर में जीत का खाता नहीं खोल सकी और मुंबई ने उसे आसानी से मात दी। 

अपना सातवां मैच खेल रही मुंबई अपने बेहतरीन डिफेंस और बलवंत सिंह द्वारा 34वें तथा 68वें मिनट में किए गए शानदार गोलों की मदद से यादगार जीत दर्ज करते हुए जीत की पटरी पर लौटी। इस जीत के साथ मुंबई के 10 अंक हो गए हैं और 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसे एक स्थान का फायदा हुआ है। दूसरी ओर, नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी नौवें स्थान पर कायम है।

घर में खाता खोलने को बेताब मेजबान टीम ने सीटी बजने के साथ जोरदार शुरुआत की। उसने तीसरे ही मिनट में अपना खाता खोल दिया होता, लेकिन मार्सिन्हो का प्रयास गोलपोस्ट से टकराकर लौट गया। मार्सिन्हो ने मुंबई के दो खिलाड़ियों को छकाते हुए बॉक्स के बिल्कुल बाहर से एक जोरदार शॉट लगाया था। वह मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह को छकाने में सफल रहे, लेकिन गेंद वहां से निकलने के बाद गोलपोस्ट से टकरा गई।

26वें मिनट में मेजबान टीम को बढ़त लेने का एक और शानदार मौका मिला, लेकिन सिमिनलेन डोंगेल खाली पड़े गोलपोस्ट में गेंद नहीं घुसा सके। यह मूव हालीचरन नारजारे ने बनाया था। नारजारे ने एक बेहतरीन क्रास मार्सिन्हो की ओर रवाना किया लेकिन वह उसे ठीक से रोक नहीं पाए। गेंद उनसे रिफलेक्ट होकर डोंगेल के पास गई और उन्हें बस गेंद को गोलपोस्ट में डाल देना था। यहां उनसे भारी चूक हुई और मुंबई ने एक बार फिर राहत की सांस ली।

मेजबान टीम ने इसके बाद भी कई हमले किए और मुंबई को कमजोर करने की कोशिश की लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। मुंबई ने हालांकि इसके बाद के हालात अपने हक में किए और 34वें मिनट में बलवंत सिंह द्वारा किए गए गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली। यह बलवंत का इस सीजन का तीसरा गोल था।

बलवंत ने यह गोल एचिल इमाना के सहयोग से किया। यह गोल हालांकि नॉर्थईस्ट के गोलकीपर रवि कुमार की गलती का नतीजा है। वह गेंद को रोकने के प्रयास में बॉक्स से भी काफी बाहर निकल गए जबकि उनके डिफेंडर गेंद रोकने की स्थिति में थे। बलवंत ने देखा कि रवि आगे आ गए हैं और गोलपोस्ट खाली है, तो उन्होंने चालाकी से गेंद को उनके पैरों के बीच से निकाल दी। 

बराबरी के लिए प्रयासरत नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए मार्सिन्हो ने 43वें मिनट में एक जोरदार प्रयास किया। फ्रीकिक पर उन्होंने एक जोरदार शॉट लगाया, जो निशाने पर थी लेकिन कीपर ने उनका तेज शॉट सुरक्षित तरीके से रोक दिया। मेजबान टीम ने दूसरे हाफ की अच्छी शुरुआत की। उसने लगातार दबाव बनाया। इसी तरह का एक दबाव 56वें मिनट में बना जब रेगन सिंह बॉक्स एरिया में एक अच्छा पास दिया लेकिन राजू गायकवाड़ ने उसे क्लियर कर दिया।

60वें मिनट में मुंबई के इमाना ने डोंगेल के प्रयास को नाकाम कर दिया। डोंगेल ने शानदार कट के साथ शॉट के लिए रूम बनाया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इससे कुछ मिनट पहले ही मालेमगाम्बा मेइतेई के प्रयास को मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर ने बेकार कर दिया था। मुंबई ने हालांकि 65वें मिनट में एक जोरदार पलटवार किया। इमाना ने एक बेहतरीन पास बॉक्स में दिया लेकिन बलवंत उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। उस समय बलवंत अनमाक्र्ड थे। उन्हें बस एक अच्छा प्रयास करना था। मुंबई 2-0 से आगे हो गया होता।

बलवंत ने इसकी भरपाई 68वें मिनट में की। उन्होंने एक शानदार गोल करते हुए मुम्बई को 2-0 के आगे कर दिया। इस गोल के साथ बलवंत इस सीजन में सबसे अधिक गोल करने वाले भारतीय बन गए। अब यहां से मेजबान टीम की वापसी मुश्किल नजर आ रही थी।

71वें मिनट में हालांकि मेजबान टीम ने लोप्स के माध्यम से जोरदार हमला किया लेकिन गेरसन विएरा ने उनके रास्ते में आकर गोल के प्रयास को बेकार कर दिया। मुंबई की डिफेंस शानदार खेल रही थी। इसके बाद भी मेजबान टीम ने कई हमले किए और कार्नर हासिल किए लेकिन मुंबई के डिफेंस ने हार नहीं मानी।

90वें मिनट में मुंबई ने राजू गायकवाड़ और अबिनाश रुइदास ने सम्मिलित प्रयासों से एक जोरदार हमला किया। रुइदास ने एक करारा प्रहार गेंद पर किया लेकिन गेंद गोलकीपर और पोस्ट के बीच रह गई। गेंद क्रासबार से टकराकर लौटी, जिसे जोस गोंनकाल्वेस ने क्लियर कर दिया।

टॅग्स :आईएसएलमुंबई सिटी एफसीनॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका