लाइव न्यूज़ :

रणजी ट्रॉफी के बाद ISL के मैच भी हुए स्थगित, नागरिकता बिल को लेकर हो रहे विरोध के बाद लिया गया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2019 11:21 IST

नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर चल रही अशांति के कारण पूर्वोत्तर यूनाइटेड एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच होने वाले मैच को स्थगित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वोत्तर यूनाइटेड एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच होने वाले मैच को स्थगित कर दिया गया है।असम और त्रिपुरा समेत अन्य पूर्वोतर राज्यों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है।असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चिकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।

नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को संसद द्वारा मंजूरी प्रदान किए जाने के बाद असम और त्रिपुरा समेत अन्य पूर्वोतर राज्यों में हो रहा विरोध प्रदर्शन के बीच रणजी ट्रॉफी के मैचों के बाद इंडियन सुपर लीग के मैचों को भी स्थगित कर दिया गया है।

फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड ने अपने बयान में बताया कि पूर्वोत्तर गुवाहाटी और असम में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर चल रही अशांति के कारण पूर्वोत्तर यूनाइटेड एफसी और चेन्नईयिन एफसी के बीच होने वाले इंडियन सुपर लीग के मैच को स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने असम और त्रिपुरा में होने वाले रणजी ट्रॉफी के मैचों को स्थगित कर दिया था।

बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को संसद द्वारा मंजूरी प्रदान किए जाने के बीच इसे लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर असम के गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में बुधवार को अनिश्चिकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। असम के गुवाहाटी और जोरहाट में सेना को बुला लिया गया है, जबकि त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया है।

नागरिकता संशोधन विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए गैर मुस्लिम शरणार्थी - हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019आईएसएलत्रिपुराअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

फुटबॉल अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप