लाइव न्यूज़ :

भारतीय फुटबॉलर विनीत केरल में कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर से जुड़े

By भाषा | Updated: April 12, 2020 06:53 IST

CK Vineeth: जमदेशपुर एफसी के विंगर सीके विनीत ने केरस स्थित कोविड-19 हेल्पलाइन सेंटर से जुड़ गए हैं, उनका उद्देश्य लोगों को इस घातक महामारी से बचने की सलाह देना है

Open in App

नई दिल्ली: अपने राज्य केरल में काफी लोकप्रिय भारतीय फुटबॉलर सीके विनीत लोगों को कोविड-19 महामारी से बचने की सलाह देने के लिये वहां के सरकारी हेल्पलाइन सेंटर से जुड़ गये हैं। जमेशदपुर एफसी के विंगर विनीत को केरल खेल परिषद ने कन्नूर में हेल्पलाइन से जुड़ने के लिये संपर्क किया और उन्होंने तुरंत इसे स्वीकार कर लिया।

विनीत ने कहा, ‘‘जब मैं यहां केरल वापस आया तो मुझे केरल खेल परिषद से फोन आया, उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं कोविड-19 हेल्पलाइन में मदद कर सकता हूं तो मैं इससे जुड़ गया।’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘इस आपात स्थिति में मैं जो थोड़ी बहुत मदद कर सकता था, वह करने का फैसला किया।’’ उन्होंने 28 मार्च से सेंटर में काम शुरू कर दिया था। इंडियन सुपर लीग 2019-20 में जमेशदपुर एफसी का हिस्सा रहे इस फुटबॉलर ने कहा, ‘‘योजना यह है कि जब तक कोरोना वायरस के खतरे को हटाया नहीं जाता और लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता, तब तक हम इस हेल्पलाइन को जारी रखेंगे। केरल में अब निश्चित रूप से स्थिति थोड़ी सुधरी है।’’ 

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका