लाइव न्यूज़ :

भारत ने रचा इतिहास, अंडर-18 टीम बनी पहली बार सैफ चैम्पियन

By भाषा | Updated: September 29, 2019 19:31 IST

आखिरी सीटी बजने से कुछ क्षण पहले इंजुरी समय में रवि बहादुर राणा ने 30 गज की दूरी से शानदार गोल कर भारत को चैम्पियन बनाया।

Open in App

भारत की पुरुष फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप के फाइनल में काठमांडू में रविवार को बांग्लादेश को 2-1 से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने मैच के दूसरे मिनट में ही विक्रम प्रताप सिंह के गोल से बढ़त कायम कर ली थी लेकिन यासिन अराफात ने 40वें मिनट में बांग्लादेश के लिए गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया। आखिरी सीटी बजने से कुछ क्षण पहले इंजुरी समय में रवि बहादुर राणा ने 30 गज की दूरी से शानदार गोल कर भारत को चैम्पियन बनाया।

भारतीय के मुख्य कोच फ्लायड पिंटो ने कहा, ‘‘ मैंने कहा था कि सैफ चैम्पियन बनने के लिए कमाल का प्रदर्शन करना होगा और रवि की शानदार किक ने हमारे लिये वही किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम टूर्नामेंट में सबसे बेहतर टीम होने के साथ सबसे प्रभावी टीम भी थे। मैं इन खिलाड़ियों के लिए काफी खुश हूं। इन्होंने काफी मेहनत की है।’’

भारत के निंथोइंगानबा मीथेइ को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। भारतीय फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी टीम को बधाई दी। पटेल ने कहा, ‘‘टीम ने हर मैच के साथ सुधार किया। यह जीत भारतीय युवा टीमों के लिए दोहरी खुशी की बात है। पिछले सप्ताह अंडर-16 टीम ने एएफसी चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था।’’

टॅग्स :इंडियासैफ चैंपियनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका