लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले दिग्गज फुटबॉलर का निधन

By भाषा | Updated: February 12, 2019 18:11 IST

ने 1966 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप का हर मैच खेला था जब यह टीम पहली बार चैम्पियन बनीं थी। गोलकीपर के तौर पर उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1970 के विश्व कप के दौरान था

Open in App

इंग्लैंड के फुटबॉल विश्व कप विजेता गोलकीपर गोर्डन बैंक्स का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दिग्गज खिलाड़ी के पूर्व क्लब स्टोक सिटी ने मंगलवार (12 फरवरी) को इसकी घोषणा की। इस दिग्गज फुटबालर के परिजनों ने कहा कि 73 मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले बैंक्स का निधन हो गया। 

उनके परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा कि गोर्डन (बैंक्स) का कल रात निधन हो गया। हमें उनके निधन से गहरा आघात लगा है लेकिन हमने उनके साथ खुशी के कई पल बिताये है और उन पर फख्र है।’’ 

बैंक्स ने 1966 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप का हर मैच खेला था जब यह टीम पहली बार चैम्पियन बनीं थी। गोलकीपर के तौर पर उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 1970 के विश्व कप के दौरान था, जब उन्होंने ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले के हेडर को शानदार तरीके से रोका था। 

उन्होंने 1963 में अपने करियर का आगाज किया था और 1972 में कार दुर्घटना में एक आंख गंवाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना छोड़ दिया था। इस दौरान वह छह बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गये थे।

टॅग्स :इंग्लैंडफीफाफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका