लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो के मैदान में नहीं उतरने पर फैंस नाराज, करीब 2000 लोग करवा सकते हैं मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: July 29, 2019 18:42 IST

इस मुकाबले के लिए टिकट की कीमत 25 डालर से 338 डालर तक रखी गयी थी। तीन जुलाई को टिकट की बिक्री शुरू होने के ढाई घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए थे।

Open in App

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैदान पर नहीं उतरने से निराश दक्षिण कोरिया के लगभग 2000 फुटबॉल प्रशंसक आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहे है। कानूनी सलाहकार ने सोमवार को बताया कि पिछले सप्ताह के-लीग की टीम का सामना युवेंटस से था, लेकिन रोनाल्डो एक सेकंड के लिए मैदान पर नहीं उतरे।

मैदान में मौजूद लगभग 65,000 दर्शक बार-बार उनके नाम का नारा लगा रहे थे लेकिन रोनाल्डो ने इस अनसुना कर दिया। कई प्रशंसक निराशा में अर्जेंटीना के उनके प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के नाम का नारा लगाने लगे। जब इस मैच की घोषणा की गई थी तब आयोजकों ने बताया था कि युवेंटस इस बात के लिए तैयार है कि रोनाल्डो कम से कम 45 मिनट तक मैदान पर रहेंगे।

इस मुकाबले के लिए टिकट की कीमत 25 डालर से 338 डालर तक रखी गयी थी। तीन जुलाई को टिकट की बिक्री शुरू होने के ढाई घंटे के अंदर सभी टिकट बिक गए थे। कानूनी सलाह देने वाली कंपनी म्यूंगान के वकीन किम हुन-की ने एएफपी से कहा, ‘‘आयोजकों ने अगले सप्ताह तक टिकट घारकों को मुआवजा देने के लिए कोई ठोस योजना पेश नहीं की तो हम आधिकारिक तौर पर उनकी ओर से मुकदमा दायर करने की योजना बना रहे हैं।’’

इस मैच के बाद सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसक रोनाल्डो के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं। एक प्रशंसक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ उसने 60,000 दर्शकों के साथ धोखा किया और हमें छोटा दिखाने की कोशिश की। मैं अब रोनाल्डो का प्रशंसक नहीं रहा।’’

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका