लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर: फ्रांस में फुटबॉल, रग्बी समेत अन्य खेल आयोजनों पर सितंबर तक रोक

By भाषा | Updated: April 29, 2020 06:53 IST

France: कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिफ ने साफ किया है कि देश में सितंबर से पहले फुटबॉल, रग्बी समेत अन्य खेल शुरू नहीं होंगे

Open in App
ठळक मुद्देपेशेवर खेल लीग, विशेष रूप से फुटबॉल फिलहाल फिर से शुरू नही कर सकते है: फ्रांस पीएमबड़ा खेल आयोजन या 5,000 लोगों से अधिक का जमावड़ा करने के लिए स्थानीय पुलिस की अनुमति जरूरी: फ्रांस पीएम

पेरिस: फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से जुड़े प्रतिबंधों के कारण देश में सितंबर से पहले फुटबॉल और रग्बी सहित दूसरे पेशेवर खेल लीग शुरू नहीं किये जा सकते है। फिलिप ने फ्रांस में लॉकडाउन (बंदी) को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना के तहत घोषणा करते हुए कहा कि सितंबर तक ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं होगी जहां 5,000 से अधिक लोग इकट्ठा हों।

उनकी इस घोषणा का असर 29 अगस्त से नीस से शुरू होने वाले ‘टूर डी फ्रांस’ पर भी पड़ेगा जहां रेस की शुरुआत और खत्म होने वाली जगह पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा होते है। फिलिप ने टेलीविजन के द्वारा फ्रांस की संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘2019-2020 के पेशेवर खेल लीग, विशेष रूप से फुटबॉल फिलहाल फिर से शुरू नही कर सकते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं साफ करना चाहूंगा कि कोई भी बड़ा खेल आयोजन या 5,000 लोगों से अधिक का जमावड़ा करने के लिए स्थानीय पुलिस की अनुमति लेनी होगी।’’ इस घोषणा से फ्रांस की शीर्ष फुटबॉल लीग ‘लीग वन’ को जून में शुरू करने की योजना को झटका लगा है। 

टॅग्स :फुटबॉलफ़्रांसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका