लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: ग्रुप-एच से सेनेगल को हराकर कोलंबिया प्री-क्वॉर्टर फाइनल में, जापान भी अगले दौर में

By विनीत कुमार | Updated: June 28, 2018 22:22 IST

सेनेगल के खिलाफ मैच में कोलंबिया की ओर से एकमात्र गोल 74वें मिनट में येरी मिना ने दागा।

Open in App

समारा (रूस), 28 जून: कोलंबिया ने गुरुवार को समारा अरेना स्टेडियम में सेनेगल को 1-0 से हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच से पहले कोलंबिया के 3 अंक थे लेकिन सेनेगल के खिलाफ जीत ने उसकी हर राह आसान कर दी। सेनेगल 3 मैचों में 6 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष रहते हुए नॉक आउट में जगह पक्की की। दूसरी ओर से इसी ग्रुप से जापान ने पोलैंड से मिली 0-1 की हार बावजूद नॉक आउट का टिकट कटा लिया।

ग्रुप-एच में जापान और सेनेगल के 4 अंक हैं पर, फेयर प्ले प्वाइंट्स के आधार पर जापान अगले दौर में पहुंचने में कामयाब रहा। दरअसल, गोल अंतर में भी दोनों टीमें बराबरी पर थी। ऐसे में फेयर प्ले अंकों के आधार पर जापान ने बाजी मार ली।

यह भी पढ़ें- जर्मनी के फीफा वर्ल्ड कप के शुरूआती दौर से बाहर होने के बावजूद कोच बने रहेंगे ल्यू

बहरहाल, सेनेगल के खिलाफ मैच में कोलंबिया की ओर से एकमात्र गोल 74वें मिनट में येरी मिना ने दागा। क्विंटेरो ने कॉर्नर पर क्रॉस दिया और हेडर से गोल दागकर मिना ने अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

इससे पहले हार के बावजूद सेनेगल ने कोलंबिया को जबर्दस्त टक्कर दी। मैच के 8वें मिनट में ही सेनेगल को फ्री किक मिली पर कोलंबिया किसी भी गोल की संभावना को टालने में कामयाब रहा। इसके बाद खेल के 17वें मिनट में कोलंबिया बड़ी मुश्किल में फंसता दिखा। कोलंबियाई बॉक्स में डाविंसन सैंचेज द्वारा सनेगल के खिलाड़ी साडिओ माने गिराये गए। रेफरी ने तत्काल पेनल्टी दी हालांकि, वीएआर के जरिए रिप्ले देखने के बाद फैसला पलटा। इस तरह कोलंबिया के लिए बड़ा खतरा टल गया।

इस वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से जल्द बाहर होने के बावजूद सेनेगले ने अपने खेल से काफी सुर्खियां बटोरी। सेनेगल ने इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में पोलैंड को 2-1 से हराया था जबकि जापान को 2-2 से बराबरी पर रोकने में कामयाब रहा था। गौरतलब है कि सेनेगल की टीम 2002 में क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

यह भी पढ़ें- फीफा विश्व कप: जर्मनी पहले ही दौर से बाहर, ये पांच और 'चैंपियन' हो चुके हैं इस 'शर्मनाक' रिकॉर्ड का शिकार

टॅग्स :फीफा विश्व कपजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका