लाइव न्यूज़ :

फ्रांस बना FIFA World Cup 2018 का चैंपियन, देखें 1930 से अब तक के विजेताओं की पूरी लिस्ट

By सुमित राय | Updated: July 16, 2018 08:57 IST

FIFA World Cup 2018: फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्डकप की शुरुआत साल 1930 में हुई थी और हर 4 सालों में इसका आयोजन किया जाता है।

Open in App

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में रविवार को फ्रांस ने लुज्निकी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक और नाटकीय मैच में पहली बार विश्व कप खेल रही क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त देकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस ने 20 साल बाद विश्व चैंपियन बनने में सफल रहा। इससे पहले उसने अपने घर में साल 1998 में पहली बार विश्व कप जीता था।

फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्डकप की शुरुआत साल 1930 में हुई थी और हर 4 सालों में इसका आयोजन किया जाता है। अब तक 21 बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा जुका है। हालांकि साल 1942 और 1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इसका आयोजन नहीं किया जा सका था। फुटबॉल के इस महासंग्राम में सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन का ताज ब्राजील के सिर बंधा है, जबकि जर्मनी और इटली ने 4 बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

अब तक के विजेताओं की लिस्ट

सालविजेताफाइनल स्कोररनर-अप
1930उरुग्वे4-2अर्जेंटीना
1934इटली2-1चेकोस्लोवाकिया
1938इटली4-2हंगरी
1950उरुग्वे2-1ब्राजील
1954पश्चिम जर्मनी3-2हंगरी
1958ब्राजील5-2स्वीडन
1962ब्राजील3-1चेकोस्लोवाकिया
1966इंग्लैंड4-2पश्चिम जर्मनी
1970ब्राजील4-1इटली
1974पश्चिम जर्मनी2-1नीदरलैंड
1978अर्जेंटीना3-1नीदरलैंड
1982इटली3-1पश्चिम जर्मनी
1986अर्जेंटीना3-2पश्चिम जर्मनी
1990पश्चिम जर्मनी1-0अर्जेंटीना
1994ब्राजील0-0इटली
1998फ्रांस3-0ब्राजील
2002ब्राजील2-0जर्मनी
2006इटली1-1 (5-3)फ्रांस
2010स्पेन1-0नीदरलैंड
2014जर्मनी1-0अर्जेंटीना
2018फ्रांस4-2क्रोएशिया

जर्मनी ने खेला सबसे ज्यादा बार फाइनल

भले ही ब्राजील की टीम ने सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम किया हो, लेकिन सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड जर्मनी के नाम है। जर्मनी ने सबसे ज्यादा 8 बार फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल खेला है। इसके बाद नंबर आता है ब्राजील का, जिसने 7 बार फाइनल खेला है। वहीं इटली ने 6 और अर्जेंटीना ने 5 बार फाइनल तक का सफर तय किया है। सबसे रोमांचक रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम दर्ज है, जिसने तीन बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं किया।

 

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसजर्मनीफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका