लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 'आज हम उन्हें 'मार' डालेंगे, सामने मेसी हो या कोई और', देखिए कैसे भरा था इस खिलाड़ी ने फ्रांस की टीम में जोश

By विनीत कुमार | Updated: July 18, 2018 14:25 IST

यह वीडियो फ्रांस के टीवी चैनल TFI की ओर से प्रसारित किए गए एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है और अब वायरल है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: फ्रांस की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही साबित कर दिया कि उन्होंने इस खिताब को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से हराया और दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले फ्रांस ने 1998 में वर्ल्ड कप जीता था। क्रोएशिया के खिलाफ जीत के बाद फ्रांस के खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो हर किसी ने देखा लेकिन अब एक और वीडियो वायरल है जो टूर्नामेंट के बीच का है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो राउंड ऑफ-16 में लियोनेल मेसी जैसे खिलाड़ी से लैस अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ मैच से पहले का है। इस वीडियो में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी पॉल पोग्बा अपने साथी खिलाड़ियों में एक स्पीच के जरिए जोश भरते नजर आ रहे हैं। राउंड ऑफ-16 के मुकाबले में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया था।

यह भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप 2018 में हुई इनामों की बारिश, 136 करोड़ रुपये की ट्रॉफी, जानिए किसे मिला कितना इनाम

यह वीडियो फ्रांस के टीवी चैनल TFI की ओर से प्रसारित किए गए एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है जिसमें फ्रांस की तैयारियों और वर्ल्ड कप सफर का जिक्र है। इस डॉक्यूमेंट्री का ये खास वीडियो अब वायरल हो गया है। यह फुटेज फ्रांस के ड्रेसिंग रूम का है जिसमें पॉल पोग्बा अपने साथी खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे हैं

पॉल पोग्बा ने क्या कहा खिलाड़ियों से

रिपोर्ट्स के अनुसार पॉल पोग्बा फ्रेंच भाषा में कह रहे हैं- 'मैं योद्धाओं को आज मैदान पर देखना चाहता हूं। मैं घर नहीं जाना चाहता। हम खुश होकर लौटेंगे। मैं आज रात जमकर पार्टी करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि हम सभी मैदान पर मर मिटे। मैं योद्धा चाहता हूं, सैनिक चाहता हूं।' 

पोग्बा यहीं नहीं रूकते और आगे कहते हैं, 'आज हम उन्हें मार डालेंगे। फिर सामने मेसी हों या कोई और। हम परवाह नहीं करते। हम इस वर्ल्ड कप को जीतने आए हैं।' 

आप भी देखिए वीडियो...

पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: चैम्पियन फ्रांस की टीम का अनूठा सच, 23 में आधे से ज्यादा खिलाड़ी अफ्रीकी मूल के

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका