लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2018: मिलिए मिस्र की 'गोल मशीन' मोहम्मद सालाह से, जिन पर रहेंगी दुनिया की निगाहें

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 9, 2018 17:15 IST

Mohamed Salah: मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह को इस वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ियों में से एक गिना जा रहा है

Open in App

नई दिल्ली, 09 जून: 21वां फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल 14 जून से रूस में शुरू हो रहा है। इस वर्ल्ड कप में टॉप टीमों के बीच कुछ ऐसी भी टीमें हैं जो चैंपियन बनने नहीं बल्कि अपनी छाप छोड़ने उतरेंगी। ऐसी ही एक टीम है मिस्त्र की, जिसे ग्रुप-ए में मेजबान रूस, सऊदी अरब और उरूग्वे के साथ रखा गया है। मिस्र टीम में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल है जिसे इस वर्ल्ड कप के सबसे स्टार खिलाड़ियों में से एक के तौर पर देखा जा रहा है, इस खिलाड़ी का नाम है, मोहम्मद सालाह। 

सालाह ने इस साल लीवरपूल के लिए खेलते हुए अपनी गोल दागने की क्षमता से दुनिया को हैरान कर दिया। उन्होंने लीवरपूल के लिए पहले ही सीजन में 43 मैच में 48 गोल दागते हुए फुटबॉल राइटर्स असोसिएशन का बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द इयर का खिताब जीता। सालाह ये अवॉर्ड जीतने वाले पहले अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। 

यही नहीं सालाह ने लीवरपूल के लिए प्रीमियर लीग के अपने पहले ही सीजन में 36 मैचों में 32 गोल दागे, जो एक सीजन में लीवरपूल के लिए सबसे ज्यादा प्रीमियर लीग गोल हैं। उन्होंने इस सीजन में लीवरपूल के लिए अपने दमदार खेल से एक ही महीने में तीन प्रीमियर लीग अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अपने दमदार खेल से उन्होंने दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के दिल में जगह बनाई है। सालाह को इस वर्ल्ड कप में मिस्र की सबसे बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है। (पढ़ें: FIFA World Cup: क्या रोनाल्डो दिलाएंगे अपने देश को पहला खिताब? फीके रिकॉर्ड पर उम्मीदों का बोझ)

कौन हैं मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह?

सालाह का जन्म 15 जून 1992 को मिस्त्र में हुआ था। सालाह मिस्र की अफ्रीका अंडर-20 कप ऑफ नेशंस की ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा वह मिस्र के लिए 2011 के फीफा अंडर-20 वर्ल्ड कप में भी खेले थे और साथ ही वह 2012 समर ओलंपिक में भी मिस्र टीम का हिस्सा थे। (पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: जानिए किसने जीते हैं सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप, कौन-कब बना विजेता

सालाह ने अपने बेहतरीन खेल से मिस्र को 2017 में अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के फाइनल में पहुंचाया और फिर 2018 के वर्ल्ड कप में मिस्र के जगह बनाने में भी उनका अहम योगदान था। सालाह वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में मिस्र के लिए सबसे ज्यादा गोल (5 गोल) दागने वाले खिलाड़ी रहे। (पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: नेमार पर होगा ब्राजील के 16 साल के सूखे को खत्म करने का दारोमदार)

वह इंग्लिश फुटबॉल क्लब लीवरपूल के लिए खेलते हैं और अपने पहली ही प्रीमियर लीग सीजन में 36 गोल दागकर लीवरपूल के फुटबॉल इतिहास के सबसे कामयाब खिलाड़ी बन गए।

मोहम्मद सालाह का कमाल का रिकॉर्ड

25 साल के सालाह की गोल दागने की क्षमता से दुनिया हैरान है। वह अब तक अपने इंटरनेशनल करियर में मिस्र के लिए अब तक 57 मैचों में 33 गोल दागे हैं। अपने फुटबॉल करियर में सालाह अब तक कुल 303 मैचों में 121 गोल दाग चुके हैं। (पढ़ें: FIFA World Cup 2018: महान मेसी को वर्ल्ड कप जीत की तलाश, खत्म होगा अर्जेंटीना का 32 साल लंबा इंतजार?)

मोहम्मद सालाह इस फीफा वर्ल्ड के उन स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन पर सबकी निगाहें होंगी। अगर वह अपनी लय में खेले तो मिस्र की टीम इस वर्ल्ड कप में टॉप-टीमों के बीच उलटफेर कर सकती है।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका