लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: ईरान के खिलाफ ड्रॉ से पुर्तगाल नॉकआउट में, ग्रुप-बी से स्पेन भी अगले दौर में

By विनीत कुमार | Updated: June 26, 2018 02:33 IST

ग्रुप-बी से स्पेन और पुर्तगाल ने पांच-पांच अंकों के साथ नॉकआउट में जगह बनाई।

Open in App

मॉस्को (रूस), 26 जून: फीफा वर्ल्ड कप 2018 में सोमवार को ग्रुप-बी से प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों के नाम तय हो गए। स्पेन ने जहां मोरक्को के खिलाफ रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में 2-2 से ड्रॉ खेला वहीं, पुर्तगाल और ईरान के बीच मैच भी 1-1 से ड्रॉ रहा। ग्रुप-बी से स्पेन और पुर्तगाल ने पांच-पांच अंकों के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। ईरान को 4 अंक और मोरक्को को एक अंक के साथ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

स्पेन और मोरक्को का रोमांचक मैच

मोरक्को बेशक इस मुकाबले से पहले ही वर्ल्ड कप से बाहर हो चुका था लेकिन उसने स्पेन को जबर्दस्त जोश के साथ चुनौती दी। आलम ये रहा कि स्पेन के मुकाबले शुरू से मोरक्को ही ज्यादा आक्रमक खेल दिखाता नजर आया। मैच का पहला गोल भी मोरक्को की ओर से ही आया। खेल के 14वें मिनट में खालिद बुतैब ने गोल दाग कर बढ़त दिलाई। स्पेन की ओर से इसके बाद जवाबी गोल 19वें मिनट में आया।

हालांकि, दूसरे हाफ और मैच के 81वें मिनट में स्पेन के फैंस उस समय सन्न रह गए जब मोरक्को की ओर से यूसेफ एन नेसिरी ने गोल दाग दिया। स्पेन को इसके बाद हर हाल में बराबरी की जरूरत थी और इंजरी टाइम (90+1 मिनट) में लागो एस्पास ने गोल कर उसे बराबरी पर ला खड़ा किया। 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2018: उरुग्वे ने निकला रूस का दम, 3-0 से हराकर ग्रुप-ए में टॉप पर

लागो के गोल पर बेहद विवाद भी हुआ। दरअसल पहले गोल किए जाने पर रेफरी ने इसे ऑफ साइड करार दिया जिसके बाद VAR की मांग हुई। रिप्ले देखने के बाद इसे गोल करार दिया गया।

पुर्तगाल ड्रॉ खेलकर नॉकआउट में

ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में पुर्तगाल को ईरान के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। पुर्तगाल के लिए पहला गोल रिकॉर्डो कुरेसमा ने किया। हाफ टाइम से ठीक पहले इस गोल ने पुर्तगाली फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी। कुरेसमा का यह गोल देखने योग्य था। उन्होंने ईरानी बॉक्स के ठीक बाहर से जोरदार शॉट लगाया और गेंद गोलपोस्ट में समा गई।

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: आखिरी मिनट में सलेम के गोल की बदौलत सऊदी अरब ने मिस्र को हराया

इसके बाद आखिर तक पुर्तगाल यह बढ़त बनाए रखने में कामयाब दिख रहा था कि तभी इंजरी टाइम (90+3 मिनट) में ईरान को मिले ईरान को मिले एक पेनल्टी ने उसका खेल बिगाड़ दिया। ईरान की ओर से यह गोल करीम अंसारीफार्द ने दागा।

हालांकि, इन सबके बीच एक पेनल्टी का मौका पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चूका। खेल के 50वें मिनट में रोनाल्डो ईरानी बॉक्स में गिराए गए और फाउल दिए जाने की मांग की। रेफरी ने VAR के जरिए पुर्तगाल तो पेनल्टी दिया। 

रोनाल्डो हालांकि इसका फायदा नहीं उठा सके। रोनाल्डो ने पेनल्टी पर शॉट लिया लेकिन ईरानी गोलकीपर अलीरेजा बेरवांड ने सही अंदाजा लगाते हुए बाएं ओर डाइव मारा और गेंद को अपने कब्जे में कर लिया। 

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपक्रिस्टियानो रोनाल्डोरूसईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका