लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप: नाइजीरिया की जीत से बढ़ी अर्जेंटीना की उम्मीद, जानिए मेसी की टीम कैसे पहुंच सकती है नॉकआउट में

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 23, 2018 09:48 IST

FIFA World Cup 2018: नाइजीरिया की आइसलैंड ने बढ़ाई मेसी की उम्मीदें, जानिए अर्जेंटीना कैसे पहुंच सकती है अगले दौर में

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून: अहमद मूसा के दो गोल की बदौलत नाइजीरिया ने शुक्रवार को खेले गए  फीफा वर्ल्ड कप 2018 के ग्रुप-डी के मैच में आइसलैंड को 2-0 से हरा दिया। नाइजीरिया का ये मैच अर्जेंटीना के लिए राहत लेकर आया है, जिसके लिए आसलैंड की हार का मतलब है कि उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें अभी बाकी हैं। 

अगर आइसलैंड ये मैच जीत जाता तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का सफर लगभग खत्म हो जाता। लेकिन नाइजीरिया की आइसलैंड पर 2-0 की जीत ने अर्जेंटीना की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।

अगर आप फीफा वर्ल्ड कप ग्रुप-डी के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो अर्जेंटीना की टीम अभी भी नंबर चार पर है। अर्जेंटीना के दो मैचों में सिर्फ एक अंक है। लेकिन अगर वह अपने आखिरी ग्रुप मैच में नाइजीरिया को बड़े अंतर से हरा दे तो कहानी उलट सकती है। 

पढ़ें: FIFA World Cup: अभी खत्म नहीं हुआ है अर्जेंटीना का सफर, अब भी ऐसे पहुंच सकता है नॉकआउट में

अर्जेंटीना अपने आखिरी ग्रुप मैच में नाइजीरिया से भिड़ेगी जबकि आइसलैंड की टीम अगले मैच में क्रोएशिया से खेलेगी। 

आइए जानें अर्जेंटीना की टीम कैसे पहुंच सकती है अगले दौर में

-अर्जेंटीना को अपने अगले मैच में नाइजीरिया को बड़े अंतर से हराना होगा-साथ ही उसे दुआ करनी होगी कि आइसलैंड का क्रोएशिया से मैच टाई हो जाए या वह हार जाए-अगर आइसलैंड की टीम क्रोएशिया को हरा देती है तो अर्जेंटीना को नाइजीरिया को इतने बड़े अंतर से हराना होगा कि उसका गोल अंतर आसलैंड से बेहतर रहे।

पढ़ें: FIFA WC: नाइजीरिया के अहमद मूसा ने दागे दो गोल, आइसलैंड पर दर्ज की शानदार जीत

यानी अर्जेंटीना को अंतिम-16 में पहुंचने के लिए अगले मैच में न सिर्फ नाइजीरिया को हराना होगा बल्कि बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगा, ताकि वह आइसलैंड से 4-4 अंक बराबरी होने की स्थिति में गोल अंतर में बाजी मार सके।

अर्जेंटीना का मुकाबला नाइजीरिया से और आइसलैंड का मुकाबला क्रोएशिया से 26 जून को होगा। 

टॅग्स :लियोनेल मेसीफीफा विश्व कपफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका