लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क से खेला ड्रा, राउंड ऑफ 16 के लिए उम्मीदें बरकरार

By भाषा | Updated: June 21, 2018 21:14 IST

FIFA World Cup 2018: ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के अहम मुकाबले में डेनमार्क से 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपनी उम्मीदें फिलहाल कायम रखी है।

Open in App

समारा, 21 जून। मिले जेडिनाक के वीडियो रेफरल की सहायता से मिली पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के अहम मुकाबले में डेनमार्क से 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपनी उम्मीदें फिलहाल कायम रखी है। डेनमार्क के फॉरवर्ड युसूफ पोलसेन द्वारा बाधा पहुंचाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी मिली। पोलसेन को दूसरा पीला कार्ड भी मिला और वह फ्रांस के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच नहीं खेल पाएंगे।

इस विश्व कप में पेनल्टी पर जेडिनाक का यह दूसरा गोल था। इससे पहले क्रिस्टियन एरिक्सन ने सातवें मिनट में ही गोल करके डेनमार्क को बढत दिला दी थी। डेनमार्क की टीम लगातार 17 मैचों में अपराजेय रही है। दुनिया की 36वें नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप सी में सबसे निचली रैंकिंग वाली टीम है, जबकि बाकी सारी टीमें शीर्ष 12 में है। (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

पहले मैच में फ्रांस से हारने के बाद अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम डेनमार्क से भी हार जाती तो अगले दौर में प्रवेश की उसकी उम्मीदें खत्म हो जाती। डेनमार्क ने पहले मैच में पेरू को हराया था। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को 1998 विश्व कप चैम्पियन फ्रांस ने 2-1 से हराया था।

पिछले विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी डेनमार्क के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने रक्षात्मक खेल दिखाया। एकमात्र गोल पोलसेन ने किया जो जर्मन क्लब आरबी लेइपजिग के लिये खेलते हैं। डेनमार्क की टीम पांचवीं बार विश्व कप खेल रही है जो 1998 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया का भी यह पांचवां विश्व कप है जो 2006 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। दो मैचों के बाद डेनमार्क के चार अंक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास एक ही अंक है।

टॅग्स :फीफा विश्व कपऑस्ट्रेलियाडेनमार्क
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका