लाइव न्यूज़ :

Copa America Final: अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराया, 1993 के बाद पहली बार जीता खिताब, नेमार पर भारी लियोनेल मेसी 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2021 13:20 IST

Copa America Final: लियोनेल मेसी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब भी हासिल किया। आखिरकार डिएगो माराडोना की लीग में जगह बना ली।

Open in App
ठळक मुद्दे16 साल बाद इस जीत के साथ, लियोनेल मेसी ने खिताब जीत लिया। बार्सिलोना के लिए मेसी ने 34 ट्राफियां जीतीं।लियोनेल मेसी और नेमार के बीच का मुकाबला था। 

Copa America Final: और अंत में इंतजार खत्म हुआ! लियोनेल मेसी ने आखिरकार डिएगो माराडोना की लीग में जगह बना ली।

लियोनेल मेसी ने 28 वर्षों में अर्जेंटीना को अपना पहला कोपा अमेरिका खिताब दिलाया। लियोनेल मेसी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब भी हासिल किया। अर्जेंटीना के लिए पदार्पण करने के 16 साल बाद इस जीत के साथ, लियोनेल मेसी ने खिताब जीत लिया। 

बार्सिलोना के लिए मेसी ने 34 ट्राफियां जीतीं, जिनमें दस ला लीगा खिताब, सात कोपा डेल रे खिताब और चार यूईएफए चैंपियंस लीग शामिल हैं।दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों के लिये यह लियोनेल मेसी और नेमार के बीच का मुकाबला था। 

मेसी का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट सफलता का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, क्योंकि अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 15वां कोपा अमेरिका खिताब जीत लिया। रिकॉर्ड विजेता उरुग्वे के साथ बराबरी पर ला खड़ा किया। एंजेल डि मारिया की पहली हाफ की स्ट्राइक दोनों टीमों के बीच अंतर के रूप में सामने आई।

इस बीच, ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच कोपा अमेरिका 2021 का फ़ाइनल सभी प्रशंसक चाहते थे। क्योंकि दो फ़ुटबॉल पॉवरहाउस ने पूरे टूर्नामेंट में कुछ शानदार प्रदर्शन किया था। अंत में, एंजेल डि मारिया ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।

ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में मैच खेला गया। फुटबॉल के इतिहास के महानायकों में शुमार मेसी को इस बार नेमार रोक नहीं पाए। नेमार की ब्राजील ने कोपा अमेरिका के छह मैचों में सिर्फ दो गोल गंवाये थे। अनुभवी थियागो सिल्वा, मारकिन्होस और एडेर मिलिताओ बारी बारी से खेल रहे हैं ताकि जोखिम से बच सकें।

मेसी अभी तक इस टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके है और पांच में सहायक की भूमिका निभाई हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि उनका सपना अर्जेंटीना के लिये खिताब जीतना है। वह राष्ट्रीय टीम के लिये बार्सीलोना वाले फॉर्म में खेल रहे हैं। पिछली बार कोपा अमेरिका 2019 सेमीफाइनल में ब्राजील ने अर्जेंटीना को हराया था।

टॅग्स :लियोनेल मेसीक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका