Copa America Final: अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराया, 1993 के बाद पहली बार जीता खिताब, नेमार पर भारी लियोनेल मेसी
By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2021 13:20 IST2021-07-11T07:55:31+5:302021-07-11T13:20:51+5:30
Copa America Final: लियोनेल मेसी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब भी हासिल किया। आखिरकार डिएगो माराडोना की लीग में जगह बना ली।

अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 15वां कोपा अमेरिका खिताब जीत लिया।
Copa America Final: और अंत में इंतजार खत्म हुआ! लियोनेल मेसी ने आखिरकार डिएगो माराडोना की लीग में जगह बना ली।
लियोनेल मेसी ने 28 वर्षों में अर्जेंटीना को अपना पहला कोपा अमेरिका खिताब दिलाया। लियोनेल मेसी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब भी हासिल किया। अर्जेंटीना के लिए पदार्पण करने के 16 साल बाद इस जीत के साथ, लियोनेल मेसी ने खिताब जीत लिया।
🎵 QUE DE LA MANO DE LEO MESSI 🎵#VibraElContinente#CopaAméricapic.twitter.com/lqyX7kZqG4
— Copa América (@CopaAmerica) July 11, 2021
बार्सिलोना के लिए मेसी ने 34 ट्राफियां जीतीं, जिनमें दस ला लीगा खिताब, सात कोपा डेल रे खिताब और चार यूईएफए चैंपियंस लीग शामिल हैं।दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों के लिये यह लियोनेल मेसी और नेमार के बीच का मुकाबला था।
#CopaAmérica 🏆
— Copa América (@CopaAmerica) July 11, 2021
¡El continente a sus pies! @Argentina levantando en andas a su líder y figura 🔟🇦🇷
🇦🇷 Argentina 🆚 Brasil 🇧🇷#VibraElContinente#VibraOContinentepic.twitter.com/5bEgzwcVqp
मेसी का अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट सफलता का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, क्योंकि अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 15वां कोपा अमेरिका खिताब जीत लिया। रिकॉर्ड विजेता उरुग्वे के साथ बराबरी पर ला खड़ा किया। एंजेल डि मारिया की पहली हाफ की स्ट्राइक दोनों टीमों के बीच अंतर के रूप में सामने आई।
Es hoy Leo pic.twitter.com/EaDwtztoZL
— Franco Di Pietro (@FDsigns_) July 10, 2021
TODOS CON ÉL. TODOS CON MESSI. EL LÍDER DEL SUEÑO 👏 🇦🇷#VibraElContinente#CopaAméricapic.twitter.com/htGOzWGR1r
— Copa América (@CopaAmerica) July 11, 2021
इस बीच, ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच कोपा अमेरिका 2021 का फ़ाइनल सभी प्रशंसक चाहते थे। क्योंकि दो फ़ुटबॉल पॉवरहाउस ने पूरे टूर्नामेंट में कुछ शानदार प्रदर्शन किया था। अंत में, एंजेल डि मारिया ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।
¡ARGENTINA CAMPEÓN!🇦🇷🏆
— Copa América (@CopaAmerica) July 11, 2021
La selección argentina volvió a conquistar y hacer vibrar el continente tras 28 años, ante su clásico rival en el mítico Maracaná 🏟️. ¡La espera terminó! ¡Felicitaciones @Argentina , actual campeón de la CONMEBOL Copa América 2021!🎉🏆#VibraElContinentepic.twitter.com/YPlk8CgHJX
ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में मैच खेला गया। फुटबॉल के इतिहास के महानायकों में शुमार मेसी को इस बार नेमार रोक नहीं पाए। नेमार की ब्राजील ने कोपा अमेरिका के छह मैचों में सिर्फ दो गोल गंवाये थे। अनुभवी थियागो सिल्वा, मारकिन्होस और एडेर मिलिताओ बारी बारी से खेल रहे हैं ताकि जोखिम से बच सकें।
#CopaAmérica 🏆
— Copa América (@CopaAmerica) July 11, 2021
Campeón ✅
Goleador ✅
Figura ✅
¡Estos son los goles de Lionel Messi 🔟🇦🇷 en esta CONMEBOL #CopaAmérica!
🇦🇷 Argentina 🆚 Brasil 🇧🇷#VibraElContinente#VibraOContinentepic.twitter.com/bg7A6sbxUe
मेसी अभी तक इस टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके है और पांच में सहायक की भूमिका निभाई हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि उनका सपना अर्जेंटीना के लिये खिताब जीतना है। वह राष्ट्रीय टीम के लिये बार्सीलोना वाले फॉर्म में खेल रहे हैं। पिछली बार कोपा अमेरिका 2019 सेमीफाइनल में ब्राजील ने अर्जेंटीना को हराया था।
El momento soñado. El momento que tanto esperó. El momento de Argentina 🇦🇷 🔟 🏆#VibraElContinente#CopaAméricapic.twitter.com/RhX9MjucDV
— Copa América (@CopaAmerica) July 11, 2021