लाइव न्यूज़ :

Champions League: गत चैंपियन लीवरपूल और चेल्सी पहले मैच में हारे, इस खिलाड़ी ने जमाई हैट-ट्रिक

By भाषा | Updated: September 18, 2019 11:52 IST

Champions League: गत चैंपियन लीवरपूल और चेल्सी को चैंपियंस लीग के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा

Open in App

पेरिस, 18 सितंबर: गत चैंपियन लीवरपूल ने चैंपियन्स लीग में खिताब के बचाव के अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को नापोली के खिलाफ हार के साथ की जबकि पेनल्टी किक पर मौका गंवाने के कारण चेल्सी को भी वेलेंसिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

लीवरपूल ने पिछले सत्र में भी 0-1 की हार के साथ शुरुआत करने के बाद छठी बार यूरोपीय कप का खिताब जीता था और इस बार भी सेन पाउलो में टीम को अपने पहले मैच में 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

लीवरपूल ने अपने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

लीवरपूल 1994 के बाद इस प्रतियोगिता में पहली गत चैंपियन टीम है जिसने अपना पहला ही मैच गंवाया है। ग्रुप ई के इस मुकाबले में दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन कोई टीम इसे भुना नहीं पाई। नापोली को 82वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे ड्राइस मर्टेन्स ने गोल में बदलकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।

स्थानापन्न खिलाड़ी फर्नांडो लोरेंटे ने इसके बाद इंजरी टाइम में वर्जिल वान डिक की गलती का फायदा उठाकर एक और गोल दागते हुए नापोली की 2-0 से जीत सुनिश्चित की। लीवरपूल को अपने अगले मैच में ऑस्ट्रिया के चैंपियन साल्सबर्ग का सामना करना है जिसने किशोर फारवर्ड एर्लिंग ब्राट हालेंड की हैट-ट्रिक की बदौलत गेंक को 6-2 से हराया।

चेल्सी को भी मिली पहले मैच में शिकस्त

पिछले साल की यूरोपा लीग चैंपियन चेल्सी को भी ग्रुप एच में वेलेंसिया के खिलाफ अपने ही मैदान पर 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी। मैच का एकमात्र गोल 74वें मिनट में डेनी पारेजो की फ्री किक पर रोड्रिगो मोरेना ने किया। चेल्सी को मुकाबला बराबर करने का मौका मिला जब डेनियल वास के हैंडबाल करने पर टीम को पेनल्टी मिली।

रोस बार्कलो की 87वें मिनट में ली गई पेनल्टी किक हालांकि बार से टकराकर बाहर निकल गई। ग्रुप एच के एक अन्य मैच में पिछले साल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले अयाक्स ने लिली को 3-0 से हराया। 

टॅग्स :यूएफा चैंपियंस लीगफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका