लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डिन्हो ने की फुटबॉल से संन्यास की घोषणा, ब्राजील को बनाया था वर्ल्ड चैम्पियन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 17, 2018 12:44 IST

ब्राजील टीम को फीफा वर्ल्ड कप जिताने वाले रोनाल्डिन्हो ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

Open in App

ब्राजील टीम को फीफा वर्ल्ड कप जिताने वाले रोनाल्डिन्हो ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस बाद की पुष्टि रोनाल्डिन्हो के भाई और एजेंट रॉबर्टो असिस ने की। रॉबर्टो ने कहा कि रोनाल्डिन्हो अब नहीं खेलेंगे और विदाई समारोह पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

बता दें कि रोनाल्डिन्हो ने 2 साल पहले साल 2015 में ब्राजील के लिए मैच खेला था। इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे। 37 साल के रोनाल्डिन्हो ने साल 2002 की फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील टीम को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

रोनाल्डिन्हो ने जापान और साउथ कोरिया की मेजबानी में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप-2002 में 2 गोल किए थे। उन्होंने ब्राजील के लिए कुल 97 मैच खेले है, जिसमें 33 गोल किए हैं। 2005 में बैलन डी ओर जीतने वाले रोनाल्डिन्हो के करियर की शुरुआत ग्रेमियो क्लब के साथ की थी।

उन्होंने 2003 से 2008 तक बार्सिलोना के लिए खेला। इस दौरान 2006 में उन्होंने टीम को चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2008 में वह एसी मिलान से जुड़े और 2011 तक खेले। संन्यास से पहले वह फ्लैमिंगो और एटलेटिको मिनेरिओ क्लब का भी हिस्सा रहे।

टॅग्स :फुटबॉलफीफा विश्व कप 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका