लाइव न्यूज़ :

सुनील छेत्री की भारतीय फुटबॉल फैंस से भावुक अपील, 'हमें गाली दीजिए, हम पर चिल्लाइए, पर हमारे मैच देखिए'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 3, 2018 12:50 IST

Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने फैंस से अपनी टीम के समर्थन के लिए भावुक अपील की है

Open in App

नई दिल्ली, 03 जून: भारतीय फुटबॉल इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री ने भारतीय फैंस से भावुक अपील करते हुए कहा है कि हमारी आचोचाना करिए, हमें गाली दीजिए लेकिन कृपया भारतीय टीम का मैच देखने आइए।

फीफा वर्ल्ड शुरू होने में जब दो हफ्ते से भी कम का समय बाकी है तो मैचों के ब्रॉडकास्टर्स फैंस से इस 'खूबसूरत खेल' से जुड़ने और अपनी 'दूसरी कंट्री' के लिए प्यार दिखाने की अपील कर रहे हैं। तो देश के सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉल छेत्री ने फैंस से अपनी 'पहली कंट्री' के लिए अपना प्यार और स्नेह दिखाने की अपील की है। 

शुक्रवार को मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल के मैच में भारत ने चीनी ताइपे को 5-0 से रौंद दिया। इस मैच में सुनील छेत्री ने शानदार हैट-ट्रिक जमाई लेकिन इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में सिर्फ 2000 फैंस ही मौजूद थे।

छेत्री ने फैंस से अपील करते हुए कहा, 'आप सभी, जिन्हें भारतीय फुटबॉल से कोई उम्मीद नहीं है या जो अपनी सारी उम्मीद खो चुके हैं, हम आपसे निवेदन करते हैं कि हमें खेलते देखने के लिए स्टेडियम आइए।' 

भारतीय कप्तान ने फैंस से भावुक अपील करते हुए कहा, 'इंटरनेट पर हमारी आलोचना करना या गाली देना मजाक नहीं है। स्टेडियम आइए, इसे हमारे मुंह पर कीजिए, हमारे ऊपर चिल्लाइए, हमें गाली दीजिए, क्या पता एक दिन हम आपको बदल दें, आप हमारे लिए चीयर करने लगें। आप लोगों को पता नहीं है कि आप हमारे लिए कितने जरूरी हैं, आपका समर्थन कितना जरूरी है।'

भारतीय फुटबॉल टीम 4 जून को इंटरकॉन्टिनेंटल कप में कीनिया से खेलेगी, जो सुनील छेत्री का 100वां इंटरनेशनल मैच होगा।

छेत्री ने कहा, 'मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि प्लीज, आइए...खेल के बारे में बात कीजिए,  घर वापस जाइए, चर्चा कीजिए, बैनर्स बनाइए। कृपया फुटबॉल से जुड़िए, ये भारतीय फुटबॉल के बहुत ही महत्वपूर्ण समय है और भारतीय फुटबॉल को आप लोगों की जरूरत है।'विराट कोहली ने भी की फैंस से भारतीय फुटबॉल के समर्थन की अपील

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी सुनील छेत्री की भावुक अपील के बाद फैंस के भारतीय फुटबॉल का समर्थन करने की अपील की। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे अच्छे दोस्त और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की पोस्ट पर ध्यान दें और कृपया कोशिश करें।'

टॅग्स :सुनील छेत्रीफुटबॉलविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका