लाइव न्यूज़ :

क्या आप लजीज खाने के शौकीन हैं? मरने से पहले एक बार जरूर चख लें देश की इन 7 जगहों का खाना

By उस्मान | Updated: November 27, 2018 13:18 IST

अगर आप विभिन्न तरह की स्वादिष्ट चीजें खाने के शौकीन हैं, तो आर्टिकल आपके मतलब का है। हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको लजीज खाने का स्वाद चखने के लिए अपने जीवन में एक बार वहां जरूर जाना चाहिए। 

Open in App

भारत एक ऐसा देश है जहां हर दो-तीन किलोमीटर पर खाने का अलग स्वाद मिलता है। गांव, कस्बे और शहरों में मिलने वाली चीजों को अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। यही वजह है कि एक जैसी चीजें होने के बावजूद उनका स्वाद अलग-अलग होता है। अगर आप विभिन्न तरह की स्वादिष्ट चीजें खाने के शौकीन हैं, तो आर्टिकल आपके मतलब का है। हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको लजीज खाने का स्वाद चखने के लिए अपने जीवन में एक बार वहां जरूर जाना चाहिए। 

दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली खाने की विभिन्न और स्वादिष्ट चीजों के लिए फेमस है। खासकर पुरानी दिल्ली में आपको बहुत सस्ते में  खाने की विभिन्न वैरायटी मिल सकती हैं। दिल्ली में दही भल्ले, गोलगप्पे, पापड़ी चाट, छोले कुलचे और छोले भठूरे बहुत ज्यादा फेमस हैं।

मुंबईदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वड़ा पाव फेमस है। यहां आपको विभिन्न तरह स्वाद वाला वड़ा पाव मिल सकता है। इसके अलावा यहां आपको मोदक, सैंडविच, फ्रैंकीज, पारसी फूड और सी फूड जैसी चीजें भी मिल सकती हैं जो काफी सस्ती हैं। 

बनारस इस शहर को भारत की धार्मिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। गंगा में डुबकी लगाने के अलावा आप यहां स्वादिष्ट चीजों का भी मजा ले सकते हैं। यहां आपको घी से बनी चाट, आलू की सबजी, कचौरी जैसी चीजें मिल सकती हैं। यहां का बनारसी पान देशभर में मशहूर है।  

जयपुरगुलाबी नगरी जयपुर एक समृद्ध संस्कृति और परंपरा वाला शहर है जो दुनियाभर में पर्यटन के रूप में भी फेमस है। आप यहां दाल बाटी चूरमा, गट्टे, लाल मास, कढ़ी, बलुशही, घेवर और गुजिया का आनंद ले सकते हैं।

कोलकाताअगर आप सोचते हैं कि यहां सिर्फ मछली चावल ही फेमस हैं, तो आप गलत हैं। यहां आपको हर गली में पुचका, झाल मुरी, काठी रोल और अन्य चीजें मिल सकती हैं। तिरेट्टा बाजार में आप चाइनीज औत तिब्बती व्यंजन का भी मजा ले सकते हैं। 

लखनऊ तहजीब और नवाबों वाले इस शहर में आप बिरयानी, कोरमा टुंड के कबाब, गलौटी कबाब, कबाब पराठा और शीरमाल रोटी का मजा ले सकते हैं। खाने के बाद शाही पान और मलाई कुल्फी खाना मत भूलना।

हैदराबादहैदराबाद को बिरयानी के लिए जाना जाता है। यहां आप मुगलई, तुर्की और अरबी स्टाइल में बने खाने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा तेलुगू और मराठवाड़ा व्यंजन भी मिल सकते हैं। यहां गोश्त की बिरयानी, हलीम, पाया और हैदराबादी मरग जैसी चीजें ज्यादा फेमस हैं। 

टॅग्स :फूडरेसिपी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड