लाइव न्यूज़ :

50 मिनट में खा लेंगे यहां का तीन पराठा तो जिंदगी भर खाना मिलेगा फ्री

By मेघना वर्मा | Updated: April 19, 2018 08:11 IST

ये दुकान सबसे लंबे पराठे बनाने के लिए पूरे दिल्ली में बेहद मशहूर है। यहाँ पर इन परांठों का स्वाद लेने रोजाना सैंकड़ों लोग पहुँचते है।

Open in App

पराठे खाना किसे पसंद नहीं होता, आलू, प्याज, गोभी, मूली, मटर और भी ना जाने कितने तरह के पराठे हमारे घर में बनाये जाते हैं। बहुत ज्यादा भूख लगे होने पर आप एक बार में ज्यादा से ज्यादा 5 पराठा खा सकते हैं लेकिन आज हम जिस जगह की बात बताने जा रहे हैं अगर आप उस जगह पर मिलने वाले तीन पराठों को साथ में खा लेंगे तो आपको जिन्दगी भर का खाना फ्री में दिया जाएगा। जी हां,  हम मजाक नहीं कर रहे हैं दिल्ली से सटे गुडगांव में देश भर का सबसे फेमस ढाबा ये दावा करता है कि अगर किसी ने भी 1 घंटे में वहां के बने तीन पराठे खा लिए तो वह जिन्दगी भर उस व्यक्ति को फ्री में पराठे खिलायेगा साथ ही 5100 का ईनाम भी देगा।

गुडगांव के तपस्या ढाबे में मिलता है ये खास पराठा

आमतौर पर घर पर बनने वाले पराठों के हिसाब से एक आदमी अपनी डाइट के हिसाब से 2-3 परांठे आराम से खा सकता है पर क्या कभी ऐसा परांठा देखा है जिसके साइज को देखकर ही लोगों का पेट फुल हो जाता है। मगर तपस्या ढाबा में मिलने वाले पराठों की लंबाई और चौड़ाई के बारे में अंदाजा लगाना भी मुश्किल है पर आपको बता दें इस परांठे का साइज लगभग 2 फुट की लंबाई और वजन डेढ़ किलो है। 

ये हैं चैलेंज

ये दुकान सबसे लंबे पराठे बनाने के लिए पूरे दिल्ली में बेहद मशहूर है। यहाँ पर इन परांठों का स्वाद लेने रोजाना सैंकड़ों लोग पहुँचते है।  ये चैलेंज ऐसा है जिसे अगर कोई पूरा करता है तो पूरी जिंदगी फ्री में यहां के परांठों का आनंद उठा सकता है। लेकिन अब तक ये चेलेंज कोई पूरा नहीं कर पाया है। दरअसल इस दुकान के मालिक ने एक चैलेंज रखा है कि कोई भी व्यक्ति अगर 50 मिनट में तीन पराठे खाले तो उन्हें जिंदगी भर फ्री में पराठे मिलेंगे।

रोहतक में भी है 'साबू पराठा'

गुडगांव के अलावा रोहतक में भी इन पराठों के चैलेन्ज देने वाली एक दुकान है। इस दुकान वाले ने चुनौती दी है कि जो भी 50 मिनट में तीन परांठे खा लेगा उसे उम्रभर फ्री पराठे खिलाने की बात कह रहा है। इन पराठों की खासियत ये है कि यहां एक पराठे का वजन 1.2 किलोग्राम है। वहीं इसका साइज करीब 1 फीट 6 इंच है। इसे शुद्ध देसी घी में बनाया जाता है। यहां के मीडियम पराठे का रेट 90 रुपए से शुरू है। वहीं स्पेशल फुल साइज का रेट 150 रुपए से है। एक परिवार के लिए 1 मीडियम पराठा काफी होता है। 

सिर्फ दो लोग ही कर पाएं हैं चैलेंज को पूरा

पिछले 10 साल में केवल 2 लोग ही इस चुनौती को पार कर पाएं हैं। पराठे बेचने वाले के मुताबिक मध्य प्रदेश के रहने वाले महाराज और रोहतक के अश्विनी ने अब तक इस चुनौती को पूरा कर यह ईनाम हासिल किया है। महाराज ने 50 मिनट में 4 पराठे खाए, वहीं अश्विनी ने 40 मिनट में तीन पराठे खाए। इस चैलेंज को पूरा करने वालों को नियमानुसार कैश प्राइज और अन्य चीजें दी गईं। उन्होंने बताया कि इस तरह का चैलेंज स्वीकारने कई लोग आते हैं, लेकिन अधिकतम लोग एक से ज्यादा पराठा भी नहीं खा पाते हैं।

टॅग्स :हेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

स्वास्थ्यWeight Loss: पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करें, अपनाएं ये डाइट टिप्स

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड