लाइव न्यूज़ :

सिंपल रेसिपी को कहें बाय-बाय और बनाएं 'पोहा कटलेट', बच्चे खुशी से खाएंगे

By मेघना वर्मा | Updated: April 18, 2018 08:33 IST

पोहा कटलेट या पोहा पकोड़ा ये एक जल्दी बनने वाला आसान नाश्ता है जिसे आप सुबह या शाम किसी भी समय खा सकते हैं।

Open in App

गर्मी की छुट्टियां मतलब बच्चों की छुट्टी और उनकी कुछ टेस्टी खाने की डिमांड।ऐसे में आप अपने घर में ही कुछ नए, मजेदार और टेस्टी हेल्दी खानों को बना सकते हैं।इसी के चलते आप इस बार घर पर बनाइये टेस्टी पोहा कटलेट। साथ ही बच्चों की दीजिये सब्जियों के साथ पोहे का हेल्दी नाश्ता। पोहा कटलेट या पोहा पकोड़ा ये एक जल्दी बनने वाला आसान तला हुआ नास्ता है जिसे आप सुबह या शाम के नसते के तोर पर खा सकते है। बच्चो को स्कूल के टिफिन में और स्कूल से घर आने पर आप यह पोहा पकोड़ा बनाकर खिला सकते है। 

पोहा कटलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 कप पोहा3 उबले आलू1/2 कप मूंगफली2-3 हरी मिर्चनमक स्वादानुसार1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर

ये भी पढ़े: पारंपरिक तरीके से घर पर ही बनाएं कड़ाई पनीर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर1/4 चम्मच चाट मसाला1 टीस्पून बारीक कटा हरा धनियातेल तलने के लिए

पोहा कटलेट बनाने की विधि

1. पोहे को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें। फिर छान कर पानी निकाल दें।2. मूंगफली को भून कर कूट लें।3. अब उसमें उबले हुए आलू मैश कर लें।4. उसमें हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, चाट मसाला और भीगा हुआ पोहा अच्छी तरह मिला लें।5. अब इस मिश्रण की गोल-गोल टिक्कियां बना लें।6. एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें टिक्कियों को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। 7. गर्मागर्म कटलेट्स को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। 

 

टॅग्स :रेसिपीहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड