लाइव न्यूज़ :

होली स्पेशल: घर पर इन 7 आसान स्टेप्स से बनाएं ठंडाई

By मेघना वर्मा | Updated: February 19, 2018 17:13 IST

इस विधि को आप नोट कर लीजिये और इस होली परिवार वालों और घर पर आए मेहमानों को स्वादिष्ट ठंडी ठंडी ठंडाई का स्वाद जरूर चखाएं।   

Open in App

रंगों का त्योहार होली आने में अब थोड़ा ही समय रह गया है। महीने के खत्म होने के साथ लोगों के घरों में होली की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। भारत में होली का मतलब है ढेर सारे रंग, गुझिया, पापड़, चिप्स और ठंडाई। ये सभी चीजें मिलकर होली के त्योहार को मजेदार बनाती हैं लेकिन आज हम आपको होली की स्पेशल ड्रिंक 'ठंडाई' कैसे बनाते हैं उसकी एक आसन विधि बताने जा रहे हैं। इस विधि को आप नोट कर लीजिये और इस होली परिवार वालों और घर पर आए मेहमानों को स्वादिष्ट ठंडी ठंडी ठंडाई का स्वाद जरूर चखाएं।   

ठंडाई  बनाने के लिए सामग्री

दूध - 750 मिलीबादाम - 50 ग्रामशक्कर - 05 चम्मचछोटी इलायची - 10 नगसौंफ 1+1/2 छोटे चम्मचसाबुत धनिया - 1/2 छोटा चम्मचगुलाब की पंखुडियां - 03 छोटे चम्मचगुलाब जल - 02 चम्मचकुटी हुयी बर्फ - आवश्यकतानुसार

ठंडाई बनाने की विधि

1. गर्मी की स्पेशल ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले तवा को गर्म करके उस पर सभी मसालों को डालें और अच्छी तरह से सूखा भून लें।

2. इसके बाद दूध, गुलाब की पंखुडियां, गुलाब जल के अलावा सारी सामग्री को पानी में भि‍गो दें।

3. पानी पर्याप्त मात्रा में रहे, जिससे मसाले ठीक से भीग सकें।

4. 2 घण्टे बाद मसाले को निकाल कर ग्राइंडर में पीस लें। 

5. पीसे हुए मसाले को दूध में मिला दें फिर इसे बारीक कपड़े से छान लें।

6. साथ ही कुटी हुई बर्फ और गुलाब जल मिलाकर ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां सजा दें।

7. आपकी स्वादिष्ट ठंडाई तैयार है, इसे गिलास में निकालें और टेस्ट करें।

टॅग्स :होलीफूडहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड