बर्थडे स्पेशल: इस रूटीन डायट से दीपिका ने पाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, डोसा, इडली, वड़ा पाव भी है लिस्ट में शामिल

By गुलनीत कौर | Published: January 5, 2019 07:34 AM2019-01-05T07:34:47+5:302019-01-05T07:34:47+5:30

दीपिका सप्ताह में एक बार अपना फेवरिट साउथ इंडियन फूड जरूर खाती हैं। डोसा, इडली, सांबर के साथ नारियल की चटनी उन्हें बेहद पसंद है।

Happy Birthday Deepika Padukone: Routine diet actress follow to stay healthy | बर्थडे स्पेशल: इस रूटीन डायट से दीपिका ने पाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, डोसा, इडली, वड़ा पाव भी है लिस्ट में शामिल

बर्थडे स्पेशल: इस रूटीन डायट से दीपिका ने पाया स्लिम एंड सेक्सी फिगर, डोसा, इडली, वड़ा पाव भी है लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड की 'मस्‍तानी' दीपिका पादुकोण आज 33 वर्ष की हो गई हैं। 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में इस खूबसूरत एक्ट्रेस का जन्म हुआ था। 5 वर्ष की होने पर दीपिका अपने पेरेंट्स के साथ बेंगलुरु में शिफ्ट हुई थीं। पिता प्रकाश पादुकोण के बैडमिंटन प्रोफेशनल होने से दीपिका को भी बैडमिंटन में इंटरेस्ट था। वे नेशनल लेवल तक खेल भी चुकी हैं। बचपन से दीपिका को डांस का शौक था। मगर दीपिका का एक और शौक है जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। 

दीपिका खाने की बेहद शौक़ीन हैं। दीपिका को चटपटा और खासतौर पर स्ट्रीट फूड बेहद पसंद है। तो आज उनके 33वें जन्मदिन पर हम आपको उन खास डिशेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दीपिका रोजाना सेवन करती हैं। इनमें से कुछ वे सेहत के लिहाज से खाती हैं लेकिन अपने दिल की खुशी के लिए भी वे स्पेशल पकवान बनवाती हैं। आइए एक नजर डालते हैं दीपिका पादुकोण की रूटीन डायट पर:

- दीपिका अपनी रोजाना की डायट से जंक फूड और अधिक मीठी चीजों को बाहर रखती हैं। ताकि इन चीजों का उनकी सेहत और फिटनेस पर बुरा प्रभाव ना हो। दीपिका अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखती हैं और उसी हिसाब से अपनी डायट बनाती हैं

- दीपिका दिन में हर थोड़ी देर बाद कुछ खान पसंद करती हैं। वे पूरे दिन में तीन बार पेट भरकर खाना पसंद नहीं करतीं। इसकी बजाय हर 2 घंटे में कुछ हल्का-फुल्का लेती हैं

- दीपिका रोज सुबह 2 अंडे और उसके साथ कम फैट वाला दूध पीती हैं। यह हेल्दी ब्रेकफास्ट उन्हें दिनभर की एनर्जी देता है

- इसके बाद लंच में दीपिका मछली का सेवन करती हैं। इसके अलावा वे अपने दोपहर के खाने में हरी सब्जियां खाना भी पसंद करती हैं

यह भी पढ़ें: अमरीकी रेस्टोरेंट ने निकाली दीपिका पादुकोण नाम की डिश, फूड मेन्यू देख पति रणवीर ने किया कुछ ऐसा काम

- रात के समय दीपिका सादा भोजन करती हैं। दाल, रोटी, सब्जी या कोई भी इंडियन डिश उनके डिनर कि लिस्ट में रहती ही है

- दीपिका दिनभर खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश में लगी रहती हैं। उन्हें अक्सर सादा पानी, नारियल पानी या जूस पीते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा फ़िल्टर कॉफ़ी दीपिका की फेवरिट है

- दीपिका सप्ताह में एक बार अपना फेवरिट साउथ इंडियन फूड जरूर खाती हैं। डोसा, इडली, सांबर के साथ नारियल की चटनी उन्हें बेहद पसंद है

- शूट के दौरान दीपिका बाहर का जंक फूड खाने की बजाय घर का बना खाना लाती हैं। शूटिंग सेट पर वे चपाती, सब्जी, दाल, रायता आदि खाती हुई देखी जा सकती हैं

- इन सब हेल्दी चीजों के अलावा जिस दिन दीपिका का 'चीट डे' होता है उसदिन ये एक्ट्रेस सेव पुरी और वड़ा पाव खाती हैं

Web Title: Happy Birthday Deepika Padukone: Routine diet actress follow to stay healthy

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे