लाइव न्यूज़ :

गधा, चूहा, टिड्डा सहित ये हैं 5 दुनिया की सबसे गंदी खाने की चीजें, इनके बिना लोगों का जीना मुश्किल

By उस्मान | Updated: December 4, 2018 16:20 IST

बेशक आपने सांप, कछुआ और केकड़े जैसी चीजों के सेवन के बारे में सुना-पढ़ा होगा लेकिन दुनिया के कुछ बड़े देशों की जिन फेमस डिशेज के बारे में हम बता रहे हैं उनके बारे में जानकर आपको कतई विश्वास नहीं होगा।  

Open in App

अनाज, दाल, सब्जी और फल ऐसी चीजें हैं जिनका दुनिया के हर हिस्से में सेवन किया जाता है। इन्हीं चीजों से तरह-तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। अगर मांस की बात करें, तो बकरा, मुर्गा, मछली, पोर्क और बीफ का नाम पहले आता है। दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां इन चीजों के अलावा ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। बेशक आपने सांप, कछुआ और केकड़े जैसी चीजों के सेवन के बारे में सुना-पढ़ा होगा लेकिन दुनिया के कुछ बड़े देशों की जिन फेमस डिशेज के बारे में हम बता रहे हैं उनके बारे में जानकर आपको कतई विश्वास नहीं होगा।  

1) टूना मछली की आंख, जापानजापान के लोगों को मछली बहुत पसंद है और उनका मानना है कि कोई भी हिस्सा बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस देश में टूना मछली की आंखें सबसे फेमस डिशेज में से एक है। इसे उबालकर बनाया जाता है और लहसुन व सोया सॉस के साथ परोसा जाता है।  

2) फ्राइड टिड्डा, थाईलैंडथाईलैंड में आपको सड़कों पर कहीं भी 'मन्ची' नामक फूड मिल जाएगा। फ्राइड टिड्डा यहां का फेमस फूड है जो आपको बहुत सस्ते में मिल जाएगा। यह डिश चीन और वियतनाम में भी फेमस है। 

3) बलूत, फिलिपिन्स यह डिश आपको भले ही पसंद न हो लेकिन फिलिपिन्स के लोग इस फूड को चाव से खाते हैं। वास्तव में यह डिश बत्तख के फर्टिलाइज्ड अंडे हैं जिसे आधा उबाला जाता है और नमक व सिरका के साथ परोसा जाता है।  

4) फ्राइड चूहे, चीनआपको जानकार हैरानी होगी कि चीन में फ्राई चूहे खाये जाते हैं। इसे चिकन फ्राई की तरह फ्राई, ग्रिल्ड और रोस्टेड किया जाता है। इसे खाने वालों का मानना है कि इसका स्वाद किसी भी मांस से बेहतर है। 

5) याक और गधे का लिंग- चीन यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है कि कोई लिंग क्यों खाएगा? लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि चीन में सिर्फ याक का ही नहीं बैल, भेड़, गधे, कुत्ते, हिरण आदि जानवरों का भी लिंग खाया जाता है। इन्हें सोया सॉस के साथ परोसा जाता है। 

टॅग्स :फूडरेसिपीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंडियन शेफ के हाथ का खाना नहीं खाएंगे पुतिन, विदेश दौरे पर साथ ले जाते हैं अपने शेफ; जानें वजह

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

भारतटमाटर की कीमत ने लोगों की जेब की खाली, दिल्ली-NCR में राहत के लिए सरकार चला रही सब्सिडी वैन; जानें कैसे मिलेगा फायदा

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड