लाइव न्यूज़ :

इन सात जगहों पर मिलती है सबसे स्वादिष्ट गजक

By मेघना वर्मा | Updated: December 26, 2017 11:55 IST

देश के अलग-अलग शहरों में गजक के रंग-रूप और स्वाद में बदलाव आ जाता है। आज हम आपको नॉर्थ इंडिया के ऐसे ही सात शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की गजक पूरे देश में प्रसिद्ध है।

Open in App

सर्दियों के मौसम में मीठे व्यंजनों की भरमार होती है। गाजर का हलवा, चिक्की, गुड़ की पट्टी और भी बहुत कुछ। मीठे में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला व्यंजन होता है गजक। नॉर्थ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में गजक खाई जाती है। देश के अलग-अलग शहरों में गजक के रूप-रंग और स्वाद में बदलाव आ जाता है। आज हम आपको नार्थ इंडिया के ऐसे ही सात शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की गजक पूरे देश में प्रसिद्ध है। तो इस ठंड आप भी जाइए इन सातों शहरों में और लीजिए गजक के बेहतरीन स्वाद का मजा।

मेरठ, उत्तर प्रदेश

मेरठ की गजक का स्वाद सबसे अलग और यूनिक होता है। यहां मिलने वाले रोल गजक को लोग देश भर से आर्डर देकर भी मंगवाते हैं। काजू के भरे इस गजक का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।

मुरैना, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के इस छोटे से शहर में घुसते ही आपको गजक की खुशबू आनी शुरू हो जाएगी। इसका कारण यह भी है की मुरैना के लगभग हर घर में गजक बनाई जाती है। सफेद तिल से बनी इस गजक का स्वाद भी देश भर में बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप को भी खाने और घूमने का शौक है तो मुरैना शहर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। 

रोहतक, हरियाणा

यहां की गजक ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत में भी अच्छी होती हैं। मेवों से बनी इस गजक में कोलेस्ट्रॉल भी बहुत कम मात्रा में होता है। तो इस सर्दी रोहतक की इस फेमस गजक को आप भी अपने मेन्यु में जरूर शामिल करें। 

आगरा, उत्तर प्रदेश

सिर्फ पेठा ही नहीं आगरा की बनी गजक भी देश भर में बहुत पसंद की जाती है। यहां बनने वाली गुड की गजक की डिमांड लोगों के बीच बहुत रहती है। तो इस बार आगरा जाएं तो ताज महल देखने के साथ यहां की गजक का स्वाद चखना ना भूलें।

दिल्ली

देश की राजधानी होने के साथ दिल्ली को खाने के शौकीन लोगों के लिए जन्नत भी कहा जा सकता है। यहां का चांदनी चौक बाजार हो या विश्वविद्यालय वाला इलाका यहां खाने की कोई कमी नहीं है। चांदनी चौक में ही मिलने वाला गजक भी इन्हीं स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। तो इस ठंड पुरानी दिल्ली के किनारी बाजार में मिलने वाली गजक को जरूर ट्राई करें।

बीकानेर, राजस्थान

राजस्थान अपने तीखे और मीठे स्वाद के लिए भी जाना जाता है। बहुत से लोगों को बीकानेर में मिलने वाली भुजिया के बारे में ही पता होगा लेकिन यहां मिलने वाली गजक भी देश में बहुत पसंद की जाती है। तो इस ठंड आप भी राजस्थान की सैर पर निकले तो आलू भुजिया के साथ बीकानेर की गजक भी जरूर खाए।

भोपाल, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी में भले ही ठंड ज्यादा न पड़ती हो लेकिन यहां के लोगों को ठंड के खाने का स्वाद अच्छी तरह पता है। यही कारण है की शहर में बनने और मिलने वाली शक्कर गजक का स्वाद बाकी गजकों से एकदम अलग है।   

टॅग्स :सर्दियों का खानाहेल्थी फूडसर्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

भारतDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, आईएमडी ने रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी में जीवनरक्षक साबित हो रही 4 बाय 4 एम्‍बुलेंस, मरीजों की हो रही मदद

खाऊ गली अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील