लाइव न्यूज़ :

चैत्र नवरात्रि 2018: नवरात्रि के तीसरे दिन बनायें साबूदाने की स्वादिष्ट खिचड़ी

By मेघना वर्मा | Updated: March 20, 2018 07:34 IST

साबूदाने की खिचड़ी भारत में स्नैक्स के रूप में भी बहुत पसंद की जाती है। यह एक बहुत ही सरल शाकाहारी पौष्टिक रेसिपी है जिस कारण इसे व्रत और कई धार्मिक अवसरों पर बनाया और खाया जाता है।

Open in App

नवरात्रि में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला कोई व्यंजन होता है साबूदाने की खिचड़ी। साबूदाना की खिचड़ी भारत में लगभग हर व्रत में खाई जाती है। इसे साबूदाना, आलू, मूंगफली, हरी मिर्च, पिसी हुई काली मिर्च और सेंधा नमक इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आज हम आपको साबूदाने की यही टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं जिन्हें बनाकर आप नवरात्रि के उपवास में खा सकते हैं। 

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए रात भर साबूदाना पानी में भिगो कर रखा जाता है और फिर सुबह इसका पानी निकाल दिया जाता है। आलू उबाल कर चौकौर टुकड़ों में काट लिए जाते हैं। बहुत थोड़े घी में साबुत जीरा, मूंगफली, और बारीक कटी हरी मिर्च को थोडा भून लिया जाता है। इसके बाद सभी सामग्री को मिला कर कुछ देर सेक लगा लिया जाता है।

साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

50 ग्राम साबूदाना 20 ग्राम मूंगफली20 ग्राम किशमिश1 आलू 1 हरी मिर्च 20 ग्राम नारियल की कतरन1 छोटा चम्मच जीरास्वाद अनुसार सेंधा नमकस्वाद अनुसार पिसी हुई काली मिर्च3 छोटे चम्मच  घी

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि

1. एक कड़ाही में घी गर्म कीजिये और इसमें जीरा, हरी मिर्च और मूगंफली के दाने डालकर 5 मिनट मध्यम आंच पर भून लीजिये।2. जब ये थोड़े भुन जायें तो इसमें आलू डालकर मिक्स कर लीजिये और 2 मिनट इसे फ्राई होने दीजिये।3. अब बची हुई सभी सामग्री डालकर एक बार अच्छी तरह मिला लीजिये।4. आपके लिए व्रत में खाने के लिये साबूदाने की खिचड़ी तैयार है।

5. इसे गर्मागर्म परोसिये। 6. आप चाहें तो परोसते समय इसके ऊपर ताजा अनार के दाने भी डाल सकते हैं।

टॅग्स :नवरात्रिहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड