लाइव न्यूज़ :

सिर्फ डोसा-इडली ही नहीं, केरल के ये स्ट्रीट फूड भी हैं काफी फेमस

By मेघना वर्मा | Updated: April 3, 2018 11:34 IST

केरल में छोले भटूरे देखकर अक्सर लोगों को हैरानी होती है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह यहां का फेमस स्ट्रीट फूड है।

Open in App

विभिन्न संस्कृतियों का देश भारत अपने अलग-अलग पकवानों के लिए भी देश-दुनिया मेंमशहूर है। यहां के हर राज्य का अपना अलग और खास स्वाद, खास व्यंजन होता है। स्ट्रीट फूड की बात करें तो दिल्ली, मुंबई के अलावा भी देश के अलग-अलग राज्यों में आपको स्ट्रीट फूड की वैरायटी देखने को मिल जाती है। दक्षिण भारत की बात करें तो केरल में आपको ज्यादातर चावल से बने व्यंजन चखने को मिलेंगें। लेकिन सिर्फ यही नहीं, केरल में और भी बहुत से नए और अलग तरह के डिश खाने को मिल जाएंगे। आज हम आपको केरल के ऐसे ही 7 स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। 

1. डोसा

केरल का सबसे पुराना या सबसे ज्यादा खाया जाने वाला व्यंजन है डोसा। यही कारण है की केरल के स्ट्रीट फूड में सबसे पहला नाम आता है डोसा का। चावल के आटे से बने इस व्यंजन को हालांकि देश के हर कोने में अब खाया जा सकता है लेकिन केरल में ट्रेडिशनल तरीके से बने डोसा को खाने की बात ही कुछ और है। तवे पर सेके हुए इस डोसा को नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व किया जाता है। 

2. छोले-भटूरे

ये बड़े ही आश्चर्य वाली बात है की उत्तर भारत में मिलने वाले छोले भटूरे केरल की सड़कों पर चखने को मिल सकते हैं। दही और मैदे से बने आईएस भटूरे का स्वाद आपको हो सकता है थोड़ा अलग लगे लेकिन इसके स्वाद में कोई कमी नहीं होगी। इसे मसालेदार छोले और मिर्च के अशार के साथ सर्व किया जाता है। 

3. सुंदल

सुंदल दक्षिण भारत में मिलने वाले चने दाल से बना सलाद है। केरल की सड़कों पर यह सुंदल सलाद खाने को मिल जाएगा। इसे बनाने के लिए रात भर चने को नमक के पानी में भिगोया जाता है। सुबह इसे उबाला जाता है और फिर इसे राई, हरी मिर्च से तड़का लगाकर तैयार किया जाता है। इसे घिसे हर नारियल के साथ सर्व किया जाता है। 

4. इडली

साउथ इंडिया की ये डिश भी आपको देश के हर हिस्से में खाने को मिल जायेंगे लेकिन ट्रेडिशनल तरीके से बनी इडली का स्वाद ही कुछ और होता है। केरल की सड़कों पर आपको सस्ते से सस्ता और मंहगे से मंहगी इडली खाने को मिल जाएगी। इसे भी नारियल की चटनी और सब्जियों से बने साम्भर के साथ सर्व किया जाता है। 

ये भी पढ़े: टेस्ट के साथ चाहिए हेल्थ तो लंच में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

5. चना दाल चाट

केरल की सड़क पर आपको ठेले पर चने दाल की टेस्टी चाट खाने को मिल जायेगी। इसे बनाने के लिए काबली चने को उबाल कर उसमें प्याज, और हरा धनिया, हरी मिर्च, चटनी आदि मिलाकर सरेव किया जाता है। लोग इसे टाइम पास करने के लिए भी खाना पसंद करते हैं। टी अगर आप भी इस वैकेशन केरल जाने का प्लान बना रहे हों तो चने दाल की चाट खाना ना भूलें। 

6. उत्तपम

हम कह सकते हैं कि उत्तपम डोसा का छोटा वर्जन है। इसे हम साउथ इंडियन पैन केक भी कह सकते हैं। इसे बनाने के लिए गर्म तवे पर चावल के पेस्ट को मोटे के परत के रूप में डालते हैं और उसे सेक लेते हैं। इसके ऊपर बहुत साड़ी सब्जियां दाल कर भी बनाया जाता है जिससे ये स्वादिष्ट और सेहतमंद भी हो जाती है। 

7. कॉर्न या भुट्टा

केरल की सड़क पर आपको हर तरह के कॉर्न खाने को मिल जायेंगे चाहे वो कोयले पर सेका हुआ भुट्टा हो या पानी में उबला हुआ। जिसपर नींबू मिर्च लगाकर सर्व किया जाता है।    

(फोटो- विकिमीडिया, विकिपीडिया, फ्लिकर)

टॅग्स :हेल्थी फूडकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

खाऊ गली अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर