लाइव न्यूज़ :

भारतीय नहीं है समोसा, गुलाब जामुन, जलेबी जैसी ये 15 फूड आइटम्स, जानें किस देश से आई ये स्वादिष्ट चीजें

By गुलनीत कौर | Updated: November 21, 2018 07:43 IST

सुबह आपकी नींद खोलने वाली चाय भी भारतीय फूड आइटम नहीं है। चाय ब्रिटेन से भारत में आई है। हां भारत आने के बाद इसे बनाने के तरीके और टेस्ट में बदलाव जरूर हुए। 

Open in App

शाम का टाइम हो और आपके सामने कोई समोसा, गुलाब जामुन, जलेबी, चाय, ब्रेड पकोड़ा जैसी जीभ ललचाने वाली स्वादिष्ट चीजें रख दे तो आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। फूडी लोगों के लिए तो इन चीजों का कहीं दिख जाना भी सुकून भरा होता है। भारत में सबसे कॉमन और सबसे अधिक खाए जाने वाले स्नैक्स में आते हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी ये ऐसी कॉमन चीजें असल में भारतीय नहीं हैं।

जी हां, ये 3-4 और इनके अलावा और भी ऐसी कई सारी फूड आइटम्स हैं जो असल में किसी जमाने में विदेशी व्यापारियों के साथ भारत में दाखिल हुई थीं। लेकिन इनका स्वाद इतना पसंद किया गया कि ये भारत में बसकर रह गईं और अब इन चीजों को यहां बड़ी मात्रा में उगाया और पकाया जाता है। चलिए देखते हैं ऐसी फूड आइटम्स की एक लिस्ट:

1. समोसा

लिस्ट में सबसे पहले है समोसा। इसे शाम का फेवरिट नाश्ता कहा जाता है। इसलिए लोग मानते हैं कि समोसा भारत में ही पहली बार बना और यह इंडियन फूड आइटम है। लेकिन असल में समोसा मध्य पूर्वी देशों से आया। वहां इसे 'सम्बोसा' के नाम से जाना जाता था। 

2. गुलाब जामुन

गरमा गर्म गुलाब जामुन और उसकी मीठी चाशनी, खाते ही मजा आ जाता है। इसे खाने के बाद चेहरे खुशी से रौनक आ जाती है। और इसके लिए हमें फारसी देशों को धन्यवाद कहना चाहिए। वहां इसे 'लोकमा' या 'लुक्मत-अल-कादी' के नाम से जानते हैं।

3. जलेबी

टेढ़ी मेढ़ी टेस्टी जलेबी हर दावत की शान होती है। त्यौहारों के समय इसके बिना खाने का मजा नहीं आता है। यह जलेबी भी फारसी और अर्ब देश से आई हुई बताई जाती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

4. चाय

जी हां, सही पढ़ा आपने। सुबह सुबह आपकी नींद खोलने वाली चाय की ही बात कर रहे हैं। यह चाय भारत की खोज नहीं है। यह ब्रिटेन से आई है। हां भारत आने के बाद इसे बनाने के तरीके और टेस्ट में बदलाव जरूर हुए। 

5. नान

एक टाइम था जब शादी-ब्याह में खाने की टेबल पर सब्जियों के साथ रोटी या परांठो कका ऑप्शन ही होता था। लेकिन आजकल हर ब्याह में नान जरूर होता है। बच्चों का तो यह फेवरिट होता है। यह नान ईरान और फारसी देशों से आया हुआ है।

यह भी पढ़ें: कौन कहता है महंगा है मुंबई, शहर की इन 6 जगहों पर 100 रुपये से भी कम में मिलता है भरपेट खाना

6. बिरयानी

भारत में हैदराबादी बिरयानी बहुत फेमस है इसलिए लोगों को लगता है कि ये बिरयानी पहली बार भारत में बनी और यहीं से विदेशों में गई है। लेकिन सच तो यह है कि बिरयानी तुर्क का पारंपरिक पकवान है। इसकी रेसिपी तुर्की व्यापारियों के साथ ही भारत में आई।

7. राजमा

पंजाबियों की मनपसंद कही जाने वाली डिश राजमा को आजकल सभी पसंद करते हैं। आप किसी भी रेस्टोरेंट में चले जाएं आपको राजमा मिल ही जाएंगे। राजमा के साथ वेस्टर्न फूड आइटम को मिलाते हुए कई फ्यूज़न भी तैयार किए जाते हैं जिसे इंडियन प्लस वेस्टर्न फ्यूज़न का नाम दे दिया जाता है। लेकिन सच तो यह है कि राजमा खुद भी इंडियन आइटम नहीं है। यह मेक्सिको से आया है। 

8. शुक्तो

बंगालियों की मनपसंद और सबसे अधिक खाई जाने वाली डिश शुक्तो असल में पुर्तगाल से आई है। भारत में ये सबसे पहले गोवा में आई और इसके बाद पश्चिम बंगाल पहुंचकर यहां बंगालियों की फेवरिट बन गई। शुक्तो को बनाने की रेसिपी पुर्तगालियों की है और इसमें करेला का इस्तेमाल होता है। 

9. दाल-भात

अगर आपका कोई बिहारी दोस्त है तो आपने उसके मुंह से दाल भात का नाम और इसकी बेहद तारीफ सुनी होगी। उत्तर भारत में यह कई राज्यों में फेमस है। इसलिए लोगों को लगता है कि यह डिश यहां की ही है। लेकिन असल में दाल भात की रेसिपी पड़ोसी देश नेपाल से भारत में आई है।

10. इडली

लिस्ट में इस नाम को पढ़कर आप वाकई हैरान हो रहे होंगे। भारतीयों के मुताबिक इडली साउथ इंडिया की डिश है। तो इसे खोजने वाले लोग भी यहां के ही होंगे, है ना? जी नहीं! इडली की रेसिपी अरब से जल मार्ग के रास्ते भारत में आई और इसलिए साउथ इंडिया के समुद्री इलाकों में यह सबसे पहले फेमस हुई और धीरे धीरे पूरे देश में 'लाइट नाश्ते' के रूप में फेमस हो गई। 

टॅग्स :रेसिपी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRaksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर बनाएं ये 5 पकवान, उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान

स्वास्थ्यDiwali healthy recipes: इस दिवाली बनाएं 5 कम कैलोरी वाली मीठे चीजें, डायबिटीज और मोटापे की नहीं रहेगी टेंशन

स्वास्थ्यJanmashtami 2021: जन्माष्टमी पर बनाएं ये 6 हेल्दी स्वीट डिश, जानिये पूरी रेसिपी

स्वास्थ्यताकत बढ़ाने का देसी उपाय : थकान, कमजोरी, खून की कमी दूर करके शरीर को ताकतवर बना सकता है ये देसी नुस्खा, जानें रेसिपी

स्वास्थ्यशुगर के मरीज ताकत के लिए क्या खाएं : नाश्ते में ये 2 चीजें खायें डायबिटीज के मरीज, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, प्रोटीन की कमी होगी दूर, जानें रेसिपी

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड