कौन कहता है महंगा है मुंबई, शहर की इन 6 जगहों पर 100 रुपये से भी कम में मिलता है भरपेट खाना

By उस्मान | Published: November 16, 2018 03:08 PM2018-11-16T15:08:07+5:302018-11-16T15:08:07+5:30

मुंबई में पेटभर खाने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसी बातें आप मुंबई जाने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से सुन सकते हैं। लेकिन यह सत्य नहीं है। दरअसल अगर आपको इस शहर की सही पहचान है, तो आप बहुत कम पैसों में अपना पेट भर सकते हैं।

List of 6 cheapest food places in mumbai city | कौन कहता है महंगा है मुंबई, शहर की इन 6 जगहों पर 100 रुपये से भी कम में मिलता है भरपेट खाना

फोटो- पिक्साबे

मुंबई में रहना बहुत मुश्किल है, मुंबई बहुत महंगा शहर है, यहां पेटभर खाने के लिए बहुत पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यह कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें आप मुंबई जाने वाले किसी भी व्यक्ति के मुंह से सुन सकते हैं। लेकिन यह सत्य नहीं है। दरअसल अगर आपको इस शहर की सही पहचान है, तो आप बहुत कम पैसों में अपना पेट भर सकते हैं। हम आपको इस बॉलीवुड शहर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको सौ रुपये से भी कम में पेटभर स्वादिष्ट खाना मिल सकता है। 

1) आस्वाद  
आस्वाद रेस्टोरेंट शिवाजी पार्क में स्थित है। यहां दशकों से गुणवत्ता या स्वाद में किसी तरह का समझौता किए बिना ग्राहकों को महाराष्ट्रीयन खाना परोसा  जा रहा है। अगली बार जब मुंबई जाएं तो इस जगह और ढाबे का नाम याद रखें। यहां आपको मिसल-पाव, वाराण-भट और कुरकुरे थालीपीठ जैसी चीजें मिल जाएंगी। 

2) आमंत्रण 
आमंत्रण रेस्टोरेंट मुंबई के नौपाडा में स्थित है। यहां आप स्वादिष्ट मिसाल पाव का मजा ले सकते हैं। सबसे बड़ी बात यही कि यह रेस्टोरेंट हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है। यानी आप यहां कभी भी आकर अपनी भूख शांत कर सकते हैं। यह रेस्टोरेंट छत्रपति शिवाजी रोड पर स्थित है। 

3) रामनायक उडुपी रेस्टोरेंट 
मुंबई के माटुंगा क्षेत्र में स्थित इस रेस्टोरेंट में आपको आपको तमिलनाडु का स्वाद मिल सकता है। यहां बहुत कीमतों पर दक्षिण भारतीय खाना मिल जाएगा। यहां साउथ थाली बहुत ज्यादा फेमस है जिससे आपका पेट जरूर भर जाएगा।

4) मनी लंच होम
माटुंगा में प्रसिद्ध रुआया कॉलेज के पास स्थित मनी होम में सबसे बेहतर फ़िल्टर कॉफी मिलती है। कुछ साल पहले तक, यहां सभी वस्तुओं की कीमत 50 रुपये से कम थी। अभी आपको 100 रुपये से भी कम में खाने की चीजें मिल जाएंगी। मनी की मुख्य विशेषताओं में से एक यह है कि यहां के वेटर्स हमेशा सतर्क होते हैं। यहां आपको सांभर और नारियल चटनी कई बार मिल सकता है।  

5) क्यानी एंड को 
दक्षिण बॉम्बे के धोबी तालाओ क्षेत्र में क्यानी एंड को एक मात्र होटल नहीं है, बल्कि एक संस्था है। किसी अन्य ईरानी कैफे की तरह, यहां आप लिप स्मैकिंग पफ और चिकन बर्गर के लिए जा सकते हैं। सबसे खास बात कि आपको खाने पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

6) श्रीकृष्ण
दादर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर स्थित श्रीकृष्ण में शहर के सबसे अच्छा वड़ा-पाव मिलता है। इसके अलावा ये ढाबा अपने मजेदार लस्सी के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए आपको सौ रुपये से भी कम पैसे खर्च करने होंगे।

English summary :
Cheap and best food in Mumbai. Places in Bollywood city, Mumbai, where you can get tasty food in less than a hundred rupees.


Web Title: List of 6 cheapest food places in mumbai city

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे