लाइव न्यूज़ :

आप भी हैं वर्किंग वुमेन तो अपने हैंडबैग में जरूर रखें ये 5 चीजें, फटाफट हो जाएगा टचअप

By मेघना वर्मा | Updated: December 21, 2019 11:18 IST

अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस के तुरंत बाद आपको किसी मीटिंग या पार्टी में जाना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ जरूरी चीजें और मेकअपन से जुड़े कुछ समान आपके पास होने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजरूरी है कि आप खुद को हमेशा अप टू डेट और रेडी रखें। दिन भर काम करने के बाद फेस डल सा हो जाता है।

एक वर्किंग वुमेन को हमेशा ही स्मार्ट होना चाहिए। ऑफिस में अपने खुशमिजाज नेचर से सभी का दिल जीतना हो या काम में अपना सौ प्रतिशत देना हो महिलाएं किसी भी चीज में पीछे नहीं हटतीं। वहीं ऑफिस के बाद भी अपने घर को बेहतरीन तरीके से सजाना हो या अपने रिश्तों को महिलाएं हर चीज में परफेक्ट होती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को हमेशा अप टू डेट और रेडी रखें। 

अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस के तुरंत बाद आपको किसी मीटिंग या पार्टी में जाना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ जरूरी चीजें और मेकअपन से जुड़े कुछ समान आपके पास होने चाहिए। आज हम आपको ऐसा ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं जिन्हें एक वर्किंग वुमेन के हैंडबैग में हमेशा होना चाहिए।

वर्किंग वुमेन के हैंडबैग में जरूर होना चाहिए ये सामान

1. स्क्रब और फेसवॉश

दिन भर काम करने के बाद फेस डल सा हो जाता है। जरूरी है कि अपने फेस को रिफ्रेश किया जाए। दिन भर की धूल और डस्ट खाने के बाद चेहरा मुर्झा जाता है तो आप स्क्रब या फेसवॉश से धुलकर उसे फिर से फ्रेश कर सकती हैं।

2. हैंड क्रीम और मॉस्चराइजर

किसी पार्टी में जा रही हैं या किसी मीटिंग में। जब आप सामने वाले से मिलेंगी तो हैंडशेक करते समय ध्यान दें कि आपका हाथ सॉफ्ट रहे। इसके लिए हैंड क्रीम का या मॉस्चराइजर का आपके पास होना जरूरी है। 

3. लिप्सिटिक का सेट

किसी मीटिंग में जाना हो तो जरूरी है कि आपका लुक बिल्कुल परफेक्ट हो। इंसान के फर्स्ट इमप्रेशन का असर सबसे ज्यादा होता है। इसीलिए आपके पास एक अपनी ड्रेस से मैचिंग लिप्सिटिक का सेट या लिब बाम जरूर होना चाहिए।

4. काजल

कहते हैं आंखे दिल का हाल बयां करती हैं। आंखों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है जब इनपर काजल लग जाता है। इसलिए आंखों पर काजल जरूर लगाएं। 

5. कॉम्ब और मिरर

आपकी हेयरस्टाइल भी आपके लुक को पूरी तरह जस्टिफाई करती है। अगर आप फुली ड्रेसअप हैं मगर आपके बाल ठीक नहीं है तो आपका पूरा लुक बेकार हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि अपने साथ एक कॉम्ब जरूर रखें। साथ ही अपने साथ एक छोटा मिरर कैरी करें। ताकि कैब में या मेट्रो में आप खुद को देख कर टचअप कर सकें।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल