लाइव न्यूज़ :

फेस्टिव सीजन में साड़ी में दिखना है ग्लैमरस तो फॉलो करें शिल्पा शेट्टी के ये स्टाइल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 10, 2019 13:36 IST

अगर आप भी साड़ी में एलीगेंट लुक में दिखना चाहती हैं तो शिल्पा शेट्टी के इन अलग-अलग स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं। हम आपको शिल्पा शेट्टी की कुछ ड्रेसेज के बारे में बताएंगे, जिनको आप भी ट्राई करके अपने आप को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाड़ी में ग्लैमरस नजर आने के लिए आपको ब्लाउज के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना होगासाड़ी के साथ लैदर, स्लीक या फिर फ्लोरल प्रिंट वाले बेल्ट आपको हर किसी का अटेंशन देगा

आजकल की लड़कियां बॉलीवुड डीवाज की हर ड्रेसेज को पसंद कर रही है और उनको कॉपी भी कर रही है। ड्रेस में साड़ी की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में शिल्पा शेट्टी आती है। बॉलीवुड की हिट एंड फिट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से बेहतरीन कोई हो नहीं सकती। शिल्पा हर बार साड़ी में एक नया लुक कैरी करती हैं जो उन्हें गॉर्जियस बनाती है।

शिल्पा हर एक मौके पर अपने आप को ग्लैमर लुक देनें से बिल्कुल नहीं चूकती हैं। अगर आप भी साड़ी में एलीगेंट लुक में दिखना चाहती है तो शिल्पा शेट्टी के इन अलग-अलग स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं। हम आपको शिल्पा शेट्टी की कुछ ड्रैसेज के बारे में बताएंगे, जिनको आप भी ट्राई करके अपने आप को ग्लैमरस लुक दे सकती हैं।

ट्राई करें ब्लाउज में नए डिजाइन

साड़ी में ग्लैमरस नजर आने के लिए आपको ब्लाउज के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना होगा। ऑफ-शोल्डर, बेल स्लीव और ड्रॉमेटिक स्लीव्स वाले ब्लाउज आपको नॉर्मल साड़ी में भी स्टाइलिश लुक देंगे।

साड़ी के साथ बेल्ट का कॉम्बो

ब्लाउज के अलावा साड़ी में कुछ नए और अलग लुक देने के लिए आप बेल्ट का ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। साड़ी के साथ लैदर, स्लीक या फिर फ्लोरल प्रिंट वाले बेल्ट आपको हर किसी का अटेंशन देगा। शादी या किसी इस तरह के फंक्शन में आप गोटा-पट्टी वाले बेल्ट को ट्राय कर सकते हैं।

फ्रील्स वाली साड़ी को करें ट्राई

आपने अभी तक ड्रेस, फ्रॉक या ब्लाउज में ही फ्रील्सि या रफल को देखा होगा लेकिन आप इसे साड़ी में भी ट्राई कर सकते हैं। शादी या पार्टी में इस तरह की साड़ी खूब ग्लैमरस और अट्रैक्टिव लुक देती है।

रेट्रो लुक होगा एवरग्रीन

अगर आप साड़ी में कुछ हटकर लुक पाना चाहते हैं तो रेट्रो स्टाइल को फॉलो कर सकते हैं। रेट्रो स्टाइल हमेशा से ही एवरग्रीन रहा है। आप साड़ी को पुरानी हिरोइन की स्टाइल में पहन सकते हैं। आप शिल्पा शेट्टी की साड़ी और पल्लू में आप इस चीज को देख सकते हैं।

इन सबके अलावा शिल्पा शेट्टी खुद को ग्लैमरस दिखने के लिए अपने वर्कआउट पर भी काम करती है। वह अपने आप को मेनटेन रखने के लिए रोजाना रूटीन फॉलो करती है, जो उनको दूसरो से ज्यादा फिट और हिट रखता है। तो अगर आप भी उन्ही की तरह वर्कआउट करेगी तो यकीन मानिए आप उनसे किसी भी मामले में कम नहीं लगेंगी।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीफैशनटिप्स एंड ट्रिक्सत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन