लाइव न्यूज़ :

मुलायम और चमकदार बालों के लिए शहद और अंडे से ऐसे बनाएं नैचुरल कंडीशनर

By उस्मान | Updated: February 7, 2018 17:45 IST

शैम्पू और कंडीशनर जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भारी मात्रा में केमिकल्स होते हैं जिनसे आपके बालों को नुकसान हो सकता है।

Open in App

शैम्पू और कंडीशनर सहित स्टोर पर मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भारी मात्रा में केमिकल्स होते हैं जिनसे आपके बालों को नुकसान हो सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट आपको सोडियम लॉरिल सल्फेट (एसएलएस) से बचने की सलाह देते हैं। यह तत्व लहभग सभी शैम्पू में होता है जिसके ज्यादा इस्तेमाल से बाल खराब हो सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि जब ब्यूटी की बात आती है, तो नैचुरल उपाय ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति नंदन आपको एक ऐसे नैचुरल हेयर कंडीशनर बनाने का तरीका बता रही हैं, जो आप अपने कीचन में मौजूद चीजों से बना सकती हैं।

जरूर पढ़ें- 5 ब्यूटी टिप्स जो देंगे आपको नेचुरल ग्लो, फिदा हो जाएंगे वो 

नैचुरल कंडीशनर बनाने के लिए आपको चाहिए यह चीजें

2 एग वाइट 2 चम्मच शहद1 चम्मच आर्गेनिक कोकोनट ऑयल 

बनाने का तरीका

एग वाइट को शहद और नारियल तेल के साथ फेंट लें। ध्यान रहे कि इसमें गांठ ना बने। बालों को धोने के बाद इस मिश्रण को बालों की जड़ों से बालों के ऊपर तक लगाएं। इसे 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। एग वाइट से इससे बालों का विकास को बढ़ावा मिलता है और बाल झड़ने की समस्या कम होती है। शहद एक नैचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है और बालों को स्मूद बनाता है। 

इस बात का रखें ध्यान

ध्यान रहे कि आपको बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गर्म पानी एग वाइट के प्रभाव को कम कर सकता है और आपके लिए हेयर स्ट्रैंड से राहत पाना मुश्किल हो सकता है। दूसरी ओर ठंडा पानी बालों की नमी को बनाए रखता है और चमक लाता है। 

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनलाइफस्टाइलमहिलाऔरपुरूषटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल