लाइव न्यूज़ :

समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाने के 5 टॉप घरेलू उपाय

By उस्मान | Updated: February 17, 2018 17:46 IST

आप आंवला, प्याज जैसी इन 5 चीजों से बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं।

Open in App

आजकल बालों का समय से पहले सफेद होना आम समस्या है। ऐसा खाने की गलत आदतों, तनाव, प्रदूषण, स्मोकिंग और कई अन्य कारणों से हो सकता है। जाहिर है कम उम्र में बाल सफेद होते देख कोई भी परेशान हो सकता है। मेलेनिन की कमी के कारण बाल सफेद होने लगते हैं। मेलेनिन एक पिगमेंट है, जो बालों को कलर देता है। उम्र बढ़ने के साथ मेलेनिन का उत्पादन धीमा हो जाता है, जिससे बाल सफेद होने लगते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति नंदन आपको कुछ घरेलू उपाय बता रही हैं, जिनके जरिए आप अपने बालों को समय से पहले सफेद होने से बचा सकते हैं।  

1) आंवला

एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर आंवला एंटी एजिंग के रूप में काम करता है। आप आंवला खा सकते हैं और इसे एक उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कैसे करें आंवले का इस्तेमाल

आंवले के कुछ टुकड़ों को नारियल तेल में उबाल लें। इसके बाद नारियल तेल से अपने सिर की मालिश करें। इसे रातभर लगा रहने दें और अगले दिन शैम्पू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए ऐसा हफ्ते में एक बार करें। 

2) प्याज का रस

प्याज में एक एंजाइम पाया जाता है जिसे कैटेलेस कहा जाता है। प्याज का इस्तेमाल कई सदियों से बालों को सफेद होने से रोकने के लिए किया जाता है। 

कैसे करें प्याज का इस्तेमाल

आपको प्याज के टुकड़ों को अपने बालों पर रगड़ना चाहिए। प्याज का रस सिर में कैटेलेस एंजाइम को बढ़ाता है। रोजाना बालों को धोने से पहले इस उपाय को ट्राई करें।  

3) नारियल का तेल

अगर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो आपको नियमित रूप से नारियल का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। 

कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल

आपको सपने से पहले नारियल का तेल लगाकर सिर की मालिश करनी चाहिए। इससे बालों को पोषण मिलता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाया जा सकता है। 

4) मेहंदी

यह एक नेचुरल हेयर डाई है। इससे बालों को रंग मजबूती और पोषण मिलता है। 

कैसे करें मेहंदी का इस्तेमाल

आपको मेहंदी को कैस्टर ऑयल और लेमन जूस में मिक्स करके लगाना चाहिए। इस पेस्ट को दो घंटे तक लगाकर रखें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए हर हफ्ते यह उपाय ट्राई करें।  

5) ब्लैक टी

बालों को काला और चमकदार बनाने के लिए आप ब्लैक टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

कैसे करें ब्लैक टी का इस्तेमाल

चाय के कुछ पत्तों को उबाल लें। पानी काला होने पर पत्तों को निकाल दें। इस पानी से अपने बालों को धो लें। एक घंटे बाद रेगुलर शैम्पू से बालों को धो लें। इसे उपाय को आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। 

(फोटो- Flickr) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खेलाइफस्टाइलहेल्थ टिप्समहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो