लाइव न्यूज़ :

चेहरे पर रोजाना टमाटर का पेस्ट लगाने के ये हैं 5 फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: April 2, 2018 07:44 IST

रोजाना टमाटर के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट के लगाने से ऑयली स्किन से छुटकारा मिलता है।

Open in App

यह सच है कि घरेलू नुस्खे अपना रिजल्ट दिखाने में समय लगाते हैं लेकिन अगर इन्हें रूटीन में शामिल कर लिया जाए तो ये बिना किसी साइड इफेक्ट के हमारे काम आते हैं। आज हम आपको बताएंगे हमारी स्किन के लिए टमाटर कैसे फायदेमंद है। टमाटर में भारी मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो स्किन के गहरे रंग को हल्का करने का काम करता है। इसमें मौजूद तत्व स्किन को मुलायम बनाने का भी काम करते हैं। आइए जानते हैं रोजाना चेहरे या स्किन पर टमाटर इस्तेमाल करने के 5 बड़े फायदों के बारे में:

1. चेहरे के बड़े पोर कम करे

हमारे स्किन में कुछ रोम छिद्र होते हैं जो बाहरी ऑक्सीजन को अपने अन्दर खींच त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं। लेकिन जब ये पोर बड़े हो जाते हैं तो इनमें गंदगी फसने लगती हैं जो इन्हें ब्लॉक कर देती है। ऐसे में टमाटर के रस में थोड़ा नींबू मिलाएं और कॉटन बॉल से त्वचा पोंछ लें। पोर में फसी गंदगी भी निकल जाएगी और ऐसा कुछ दिनों तक करने से पोर छोटे भी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: इन कारणों से टूटते हैं बाल, एक्सपर्ट से जानें कैसा हो इलाज

2. मुंहासों के लिए

चेहरा मुंहासों से भरने लग जाए तो कभी भी दवाओं या जेल का सहारा नहीं लेना चाहिए। यह एक प्रकार का संक्रमण होता है जिसका घरेलू तरीके से ही इलाज किया जाना सही होता है। मुंहासों के होने पर चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाएं और इस एकं से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। अंत में ठंडे पानी से धो लें। मात्र एक सप्ताह इसे रोजाना करके देखें, परिणाम मिल जायेगा।

3. ऑयली स्किन के लिए

कुछ लोगों की हमेशा से ही ऑयली स्किन होती है और कुछ ऐसे हैं जिनकी प्रदूषण के कारण त्वचा ऑयली और बेजान होने लगती है। ऐसे सभी लोग रोजाना टमाटर के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट के लिए लगाएं। कुछ ही दिनों में स्किन ग्लो भी करेगी, मुलायम बनेगी और टैनिंग से भी राहत मिलेगी।

4. टैनिंग हटाये

सूरज की तेज किरणों से सुन टैनिंग होना एक सामान्य परेशानी है जिसे हर दूसरा व्यक्ति झेलता है जो घर से बाहर निकलता हो। इससे बचने के लिए लोग सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करते हैं जो स्किन को प्रोटेक्ट तो करती है लेकिन पूरी तरह से नहीं। इसलिए सन टैनिंग होने पर टमाटर में दही और ओटमील मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह प्रयोग सप्ताह में 2 से 3 बार करने से स्किन में निखार आता है और त्वचा मुलायम भी लगने लगती है।

यह भी पढ़ें: रोजाना ये 10 काम करने से सुंदर दिखेंगे पांव, कभी पेडीक्योर की जरूरत नहीं पड़ेगी

5. ग्लो दिलाए

गर्मी और प्रदूषण के चलते त्वचा बेजान हो जाती है, ग्लो कहीं चला जाता है। ऐसे में टमाटर के जूस में गुलाब जल और चन्दन पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। यह पेस्ट रोजाना लगाने से कुछ ही इद्नों में खोया हुआ ग्लो वापस आ जायेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन