लाइव न्यूज़ :

जल्दी गोरा होने के लिए ऐसे करें दूध का इस्तेमाल

By उस्मान | Updated: April 11, 2018 07:10 IST

दूध में लैक्टोज होता है जिससे आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं जैसे सनबर्न, दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है।

Open in App

दूध सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही बेहतर नहीं होता है बल्कि यह त्वचा को सुंदर बनाने का भी काम करता है। दूध में लैक्टोज होता है जिससे आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं जैसे सनबर्न, दाग-धब्बे दूर करने में मदद मिलती है। यह एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है।  लेकिन क्या आप त्वचा को बेहतर करने के लिए दूध का इस्तेमाल करना जानते हैं? चलिए जानते हैं सुंदर निखरी और बेदाग त्वचा पाने के लिए आपको दूध का कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।  

1) क्लींजर के रूप में

दूध चेहरे की गंदगी को दूर करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। यह स्किन को हेल्दी और क्लीन करता है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

एक कटोरे में 3 चम्मच दूध लें। 1 चम्मच जैतून का तेल, बादाम का तेल, और इसमें कुछ गुलाब जल मिक्स करें। इसे कॉटन के एक टुकड़े से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए रोजाना ऑफिस से जाकर इसे लगाएं। 

2) स्किन टोन को बेहतर करने के लिए

दूध स्किन टोन में सुधार करता है। यही कारण है कि दूध से त्वचा का कलर साफ होता है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

एक चम्मच दूध लें और उसमें एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए दो हफ्तों तक रोजाना इस उपाय को दोहराएं। 

यह भी पढ़ें- डार्क चॉकलेट से स्किन को होने वाले इन 5 फायदों को जानेंगे तो रोजाना करेंगे इसका सेवन

3) डार्क स्पॉट कम करने के लिए

दूध में एक्स्फोलीऐट एजेंट होते हैं जोकि नेचुरली डार्क स्पॉट को हल्का करने में मदद करते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

एक कटोरे में 2 चम्मच संतरे के छिलके लें दूध डालकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी में धो लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करें। त्वचा पर काले धब्बों को हल्का करने के लिए दूसरा उपाय यह है कि दूध के कटोरे में एक कॉटन का टुकड़ा भिगोएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें। 

4) ड्राई स्किन को बेहतर करने के लिए

अगर आपकी स्किन ड्राई और पीलिंग है, तो आप दूध के जरिए अच्छी त्वचा पा सकते हैं। 

ऐसे करें इस्तेमाल

एक केले का छोटा टुकड़ा लें और अच्छी तरह से मैश करें। इसमें 1 चम्मच दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण करने के बाद, इस मिश्रण को आपके चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे सादे पानी से धो लें। यह पैक स्किन को एक्सफ़ोलीएट करता है स्किन का कलर लाइट करता है।

यह भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल ब्लीच, स्किन ग्लो करेगी और सन टैनिंग से भी मिलेगा छुटकारा

इस बात का रखें ध्यान

यह केवल घरेलू नुस्खे हैं जो अलग-अलग स्किन पर अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि इनके इस्तेमाल से आप गोर हो ही जाएंगे। हालांकि एक्सपर्ट के अनुसार, इन नुस्खों के कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। 

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन