लाइव न्यूज़ :

डाई के बिना चाहिए चमकदार बाल, इन 3 आसान टिप्स की लें मदद, मिलेगा मनचाहा परिणाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 16:48 IST

कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचार आपके बालों को सुंदर और चमकदार बना सकते हैं, वो भी बिना किसी फैंसी सैलून में जाने की लागत के।

Open in App

बालों का समय से पहले सफेद होना आज के दौर में बहुत से युवाओं के लिए एक समस्या है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बदलती जीवनशैली है, जिसमें व्यक्ति का खान-पान भी शामिल है। आजकल लोग अपनी लाइफ में इतने बिजी हो गए हैं कि उन्हें सेल्फ केयर के लिए वक्त ही नहीं मिलता। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अपने बालों को केमिकल वाले रंगों से रंगने का सहारा लेते हैं। 

अगर आप भी उनमें से हैं जो लगातार इस समस्या का सामना कर रहे हैं और इस समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं तो हम आपकी मदद करने के लिए यहां हैं। कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचार आपके बालों को सुंदर और चमकदार बना सकते हैं, वो भी बिना किसी फैंसी सैलून में जाने की लागत के।

आंवला और नारियल का तेल

आंवला और नारियल का तेल आपके बालों को काफी हद तक फायदा पहुंचाता है। यह न केवल आपके सफेद बालों को ढकने में मदद करता है बल्कि आपके बालों को चमकदार और मजबूत भी बनाता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए एक कटोरी में दो बड़े चम्मच नारियल का तेल लें और इसे गर्म करें। तेल के गरम होते ही इसमें आंवला पाउडर डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। 

अगले दिन इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और दो घंटे के लिए छोड़ दें। और फिर अपने बाल धो लें।

इंडिगो पाउडर और मेंहदी

इंडिगो और मेंहदी दोनों ही आपके बालों को प्राकृतिक रूप से रंगने के लिए जिम्मेदार हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच इंडिगो पाउडर लें और उसमें 1-2 चम्मच मेहंदी पाउडर मिलाएं। - अब इस मिश्रण में एक अंडा मिलाएं और दही मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे अपने बालों में अच्छे से लगाएं। फिर 1-2 घंटे बाद पानी से धो लें।

आंवला और शिकाकाई

आंवला और शिकाकाई बालों की समस्याओं के लिए सदियों पुराने उपचार हैं। इसके इस्तेमाल से प्राकृतिक और मजबूत काले बाल पाए जा सकते हैं। इसे बनाने के लिए लोहे के बर्तन में 4 चम्मच आंवला और एक चम्मच शिकाकाई पाउडर डालें। अब इस मिश्रण को रातभर के लिए छोड़ दें। प्राकृतिक काले बाल पाने के लिए इस मिश्रण को अगले दिन लगाएं।

टॅग्स :हेयर केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स