लाइव न्यूज़ :

ध्यान दें! शादी-ब्याह में भूलकर भी ना पहनें ये 7 कपड़ें, लगेंगे सबसे अजीब

By मेघना वर्मा | Updated: March 1, 2020 10:26 IST

शादी में क्या पहनें क्या नहीं इस चीज को लेकर अक्सर माथापच्ची करना पड़ता है। इसके बावजूद भी बहुत सारे लोग शादी में चुने अपने आउटफिट में चूक जाते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशादी में जा रही हैं किसी पार्टी या टूर पर नहीं कि एनिमल प्रिंट पहनें। चलते-फिरते शो-रूम ना बनें।

शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शादी अपने घर की हो या पड़ोसी की, दोस्ती की हो या दोस्त के भाई की। शादी की तैयारियां हम दो-चार दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं। शादी में क्या पहनें क्या नहीं इस चीज को लेकर अक्सर माथापच्ची करना पड़ता है। इसके बावजूद भी बहुत सारे लोग शादी में चुने अपने आउटफिट में चूक जाते हैं। 

आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही आउट फिट बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी नहीं पहनना चाहिए। ये ना सिर्फ आपके पूरे लुक को बेकार बना देंगी बल्कि आप इस लुक में बहुत अजीब लगेंगी। इसलिए ध्यान दें और शादी किसी को भी हो ये आउटफिट ना पहनें।

1. बहुत ज्यादा काला और सफेद

ऐसे तो बहुत से लोग कहते हैं कि शादी जैसे शुभ फंक्शन्स के लिए सफेद और काला कैरी नहीं करना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग अब इन दकियानुसी बातों को नहीं मानते। अगर आप भी शादी में सफेद या काला पहनना चाहते हैं तो ध्यान दें ये बहुत ज्यादा सफेद या पूरा ही काला ना हो। इससे आप सभी की नजरों में अलग से चुभेंगे।

2. डेनिम को कहें ना

कुछ लोग शादी में भी डेनिम पहन लेते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वो इसमें बहुत अच्छे लगते हैं मगर ऐसा नहीं है। शादी के लिए डेनिम ना चुनें। डेनिम आपको सबसे अलग और अजीब दिखाएगा। इवेन अपने जैकेट्स के तौर पर भी डेनिम गलत ऑप्शन है। 

3. हैंडबैग्स पर ध्यान

पार्टी या कैजुअल मीटिंग नहीं कि आप बैगपैक्स या स्लिंग बैग कैरी कर रहे हैं। सादी में ब्यूटीफुल क्लच या पोटली बैग कैरी करें। अगर इनमें भी इंडियन टच हो तो मजा ही आ जाएगा। अगर आप बैग नहीं ले रहीं हैं तो ठीक है मगर बैग लें तो उन पर भी ध्यान जरूर दें।

4. ना बनें ज्वेरली की शोरूम

बहुत से लोग आउटफिट तो सही पहनते हैं मगर उसके साथ ज्वेलरी की दुकान बन जाते हैं। माथे पर गले पर कानों में हाथ में हर जगह ज्वेलरी से लदे रहते हैं। चलते-फिरते शो-रूम ना बनें। किसी भी इंडियन अटायर के साथ एक ही ज्वेलरी कैरी करें। ये ज्वेलरी हैवी होगी तो आपकी खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी।

5. हील्स पर भी दें ध्यान

ऐसा ना हो कि आप अनारकली सूट पहन रही हों और उसके साथ शूज कैरी कर लें। ब्लॉक हील्स को भी लिस्ट से जरा दूर रखें। इंडियन अटायर के साथ स्टैलिटोज या हाई हील्स ही कैरी करें। आपके फुटवियर भी आपके आउटलुक के लिए जरूरी हैं। इसलिए इनपर भी जरूर गौर करें।

6. शॉर्ट ड्रेस को ना

शादी में आप जितनी संजीदा दिखेंगी उतना अच्छा। शॉर्ट ड्रेस को सिर्फ पार्टी और कैजुअल के लिए ही रखें। इसे शादी ब्याह में ना ही दिखाएं। हां आप इस बात से मुंह नहीं मोड़ सकतीं कि शादी में ही सबसे ज्यादा जज करने वाले लोग होते हैं। इसलिए भी शॉर्ट ड्रेस को ना कहें।

7. एनिमल प्रिंट से बचें

शादी में जा रही हैं किसी पार्टी या टूर पर नहीं कि एनिमल प्रिंट पहनें। अपने आउटफिट में या अपने हैंडबैग में भी एनिमल प्रिंट को शामिल ना करें। ये आपको सबसे अलग दिखाएगा और यकीन मानिए आप सबसे अजीब भी लगेंगे। अपने फुटवियर पर भी एनिमल प्रिंट से बचें।

टॅग्स :फैशनब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल