लाइव न्यूज़ :

सब ट्राई कर लिया मगर नहीं गई पैरों से टैनिंग, तो करें ये 4 उपाय, 1 हफ्ते में मिलेगा रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: August 2, 2019 17:09 IST

गर्मियों में टैनिंग से चेहरा, हाथ और यहां  तक कि पांव भी काले होने लगते है। चेहरे और हाथों की तो हम फिर भी केयर करते हैं मगर पांव को नजरअंदाज करते हैं। तो आज हम पांव की टैनिंग हटाने के उपाय लाए हैं, इन्हें ट्राई करके आपको एक हफ्ते में ही रिजल्ट मिल जाएगा।

Open in App

गर्मियों में स्किन केयर के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल महत्वपूर्ण बताया जाता है। इसके इस्तेमाल के बिना तो इस मौसम में घर से निकलना ही नहीं चाहिए। मगर सनस्क्रीन भी कुछ देर तक ही त्वचा को प्रोटेक्ट करती है, इसके बाद सूरज की किरणों का त्वचा पर बुरा सर होना संभव है।

गर्मियों में टैनिंग से चेहरा, हाथ और यहां  तक कि पांव भी काले होने लगते है। चेहरे और हाथों की तो हम फिर भी केयर करते हैं मगर पांव को नजरअंदाज करते हैं। तो आज हम पांव की टैनिंग हटाने के उपाय लाए हैं, इन्हें ट्राई करके आपको एक हफ्ते में ही रिजल्ट मिल जाएगा। महीनों पुरानी जिद्दी टैनिंग से छुटकारा मिलेगा।

1) टमाटर

सूरज की किरणों से झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए तुरंत 2 टमाटर पीस लें और उसे पांव पर लगा लें। रस को सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना टमाटर लगाने से त्वचा की सुंदरता भी बनी रहती है और टैनिंग से छुटकारा मिलता है।

2) नींबू

सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा की ऊपरी परत के स्किन सेल्स को हानि पहुंचाती हैं। अगर ये डेड स्किन सेल्स समय रहते निकाले ना जाएं तो ये धीरे-धीरे त्वचा को काला करने का काम करते हैं। इसलिए सन टैनिंग होते ही नींबू को बीच से काटकर उसे त्वचा पर रगड़ें। कुछ देर रगड़ने के बाद पानी से धो लें।

3) आलू

आलू में स्किन को ब्लीच करने के तत्व होते हैं। यह त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। सन टैनिंग ठीक करने के लिए आलू को क्रश कर लें और इसे पांव पर लगा लें। कम से कम 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। चाहें तो इसे लगाने से पहले स्किन पर थोड़ा रगड़ भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन: तस्वीरों में देखें अब तक के 5 बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन

4) कच्चा दूध

केवल कच्चा दूध या इस दूध में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इसे टैन्ड स्किन पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। कच्चा दूध गहरी हो रही स्किन के रंग को हल्का करेगा और डेड स्किन सेल्स को भी बाहर निकाल देगा। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन