हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन: तस्वीरों में देखें अब तक के 5 बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन

By गुलनीत कौर | Published: August 2, 2019 10:19 AM2019-08-02T10:19:56+5:302019-08-02T10:19:56+5:30

हरियाली तीज इस बार 3 अगस्त को पड़ रहा है। यह शनिवार का दिन है। हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

Hariyali Teej 2019: Latest and best mehndi design for hariyali teej 2019 | हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन: तस्वीरों में देखें अब तक के 5 बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन

हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन: तस्वीरों में देखें अब तक के 5 बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का बहुत महत्व है। हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के साथ-साथ घर और परिवार में खुशहाली की कामना करती हैं। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और झूला झूलती है। 

हरियाली तीज इस बार 3 अगस्त को पड़ रहा है। यह शनिवार का दिन है। हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा सहित भजन-कीर्तन आदि कर सकती हैं।

हरियाली तीज पर मेहंदी का महत्व
धार्मिक कार्यों के अलावा हरियाली तीज के लिए महिलाओं को सजने-संवरने का भी शौक होता है। श्रृंगार करना, मेहंदी लगवाना आदि काम करती हैं। मेहंदी को तीज का शगुन माना जाता है। इसे सुहाग से जोड़ते हुए पति अनिवार्य काम माना जाता है। तो इस बार अगर इस साल आप भी मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो कुछ लेटेस्ट डिजाइन ट्राई करें। आगे तस्वीरों में देखें:

1) फूलों वाली मेहंदी

आजकल लड़कियां मेहंदी में पूरा हाथ भरवाने की बजाय हल्की और डिज़ाइनर मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं। अगर आपकी भी चॉइस कुछ ऐसी है तो ये फूल वाला डिजाइन ट्राई करें। बेहद सुंदर लगेगा।

2) हार्ट वाली मेहंदी

पति के दिल के करीब पहुंचना है तो हार्ट यानी दिल की शेप वाला डिजाइन ट्राई करें। ये बेहद डिज़ाइनर लगता है। दूर से ही आपके हाथ बहुत सुन्दर दिखाई देंगे।

3) चैन स्टाइल मेहंदी

ब्रेसलेट कह लें या फिर चैन स्टाइल, इस मेहंदी को लगवाने का आजकल ट्रेंड बन गया है। इस स्टाइल में आपको कई तरीके मिल जाएंगे। आप खुद ही तस्वीर में 4 डिजाइन देख सकती हैं। कोई भी एक चुन लें।

यह भी पढ़ें: Hariyali Teej 2019: पति-पत्नी एक दूजे को भेजें प्यार भरे ये बधाई संदेश, भर जाएगी रिश्ते में मिठास

4) सिंपल, यूनीक मेहंदी

अगर आपको सादी चीजें पसंद हैं तो मेहंदी में भी आपकी इस पसंद की झलक दिखाई देनी चाहिए। तस्वीर में दिखाया जा रहा मेहंदी का यह डिजाइन बेहद सादा लेकिन फिर भी सुंदर है। इसे ट्राई करें।

5) पत्तियों वाली मेहंदी

छोटी-छोटी पत्तियां बनाते हुए पूरे हाथों में लगी ये मेहंदी आजकल का ट्रेंडिंग डिजाइन है। यह डिजाईन हाथों से लेते हुए हथेलियों, कलाई और बाजू तक भी पहुंच जाता है लेकिन फिर भी हेवी लुक नहीं देता।

Web Title: Hariyali Teej 2019: Latest and best mehndi design for hariyali teej 2019

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे