लाइव न्यूज़ :

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में आइस क्यूब्स के इस्तेमाल से पाएं खूबसूरत त्वचा, जानें इसके 5 फायदे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2022 16:03 IST

शायद आपको जानकार हैरानी हो लेकिन इंस्टेंट नेचुरल ग्लो पाने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल भी कारगर उपाय है। चेहरे पर कुछ देर के लिए आइस क्यूब से मसाज करें। मिनटों में ही आप फ्रेश और दमकता हुआ चेहरा पाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देआइस क्यूब के रोजाना प्रयोग से आपको स्किन संबंधी 5 फायदे हो सकते हैं। आइस क्यूब के इस्तेमाल से टैनिंग पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

Summer Skin Care Tips: गर्मियों में शरीर को अंदर तक ठंडक पहुंचाने के लिए हम बर्फ जैसा ठंडा पानी पीते हैं। पानी से लेकर जूस और अन्य ड्रिंक्स में बर्फ डालकर पीते हैं। बर्फ से हमारा शरीर अन्दर से ठंडा हो जाता है और हमें गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन अगर गर्मियों में आप अपनी स्किन को बाहरी 'हीट' से राहत दिलाना चाहते हैं, तब भी बर्फ का ही इस्तेमाल करें। आइस क्यूब के रोजाना प्रयोग से आपको स्किन संबंधी 5 फायदे हो सकते हैं। आइए जानें कि कैसे करें इसका इस्तेमाल और इसके यूज से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। 

टैन हटाने के लिए इस्तेमाल करें आइस क्यूब्स

गर्मियों में घर लौटते ही अगर आप धूप से झुलसी हुई त्वचा पर आइस क्यूब का इस्तेमाल करें तो टैनिंग पर पहले ही नियंत्रण पाया जा सकता है। यह त्वचा की ऊपरी लेयर को ठंडा कर टैनिंग को उसपर बैठने से रोकती है।

पिम्पल्स को कहें बाय-बाय

मौसम के बदलते ही और तेज गर्मी से चेहरे पर मुंहासे निकल आते हैं। इन्हें ठीक करने के लिए कॉटन के एक कपड़े में बर्फ का टुकडा लें और इसे सीधा मुंहासे पर लगाकर थोड़ा प्रेशर बनाएं। जितनी देर रख सकें उतनी देर रखें और फिर कुछ सेकंड्स का ब्रेक लें। ऐसा कम से कम 4 से 5 बार करें। बर्फ की ठंडक से पिम्पल का इन्फेक्शन सूख जाएगा और उसे फैलने से रोकेगा।

थ्रेडिंग पेन में मिलेगी राहत

कई बार आईब्रो, अपर लिप्स थ्रेडिंग कारवाने या फिर वैक्सिंग के बाद भी त्वचा पर दर्द और जलन महसूस होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आइस क्यूब को त्वचा पर कुछ देर मसलें। ठंडक से दर्द में राहत मिलेगी।

नेचुरल ग्लो के लिए

शायद आपको जानकार हैरानी हो लेकिन इंस्टेंट नेचुरल ग्लो पाने के लिए आइस क्यूब का इस्तेमाल भी कारगर उपाय है। चेहरे पर कुछ देर के लिए आइस क्यूब से मसाज करें। मिनटों में ही आप फ्रेश और दमकता हुआ चेहरा पाएंगी।

सूजन और ढीलेपन को कहें नो

नींद पूरी ना होने की वजह से या फिर अधिक तनाव के कारण आंखों के नीचे की त्वचा में सूजन और ढीलापन आने लगता है। इसे तुरंत ठीक करने के लिए आइस क्यूब को सीधा आंखों के इस हिस्से पर लगाएं। 5 से 10 मिनट थोड़े-थोड़े गैप में लगाएं, पफी आईज से छुटकारा मिलेगा। 

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन