लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में पैरों की टैनिंग से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये 3 नेचुरल स्क्रब, दो इस्तेमाल में मिलेगा बड़ा रिजल्ट

By गुलनीत कौर | Updated: May 12, 2019 12:49 IST

पैरों पर अगर लंबे समय तक बनी रहे तो यह पांव पर पिगमेंटेशन के साथ इन्हें काला रंग भी दे जाती है। फिर इस काले रंग से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है।

Open in App

गर्मियों में हमें कहीं टैनिंग ना हो जाए इसके लिए हम अपना चेहरा, हाथ, बाजू सब कवर करके घर से निकलते हैं। इन हिस्सों पर अगर टैनिंग हो भी जाए तो जल्द से जल्द दूर करने का उपचार करते हैं। मगर अपने पैर भूल जाते हैं। उन्हें कवर किए बिना घर से निकलने से उनपर जिद्दी टैनिंग आ जाती है। चेहरे की तुलना में पैरों की स्किन हार्ड होने की वजह से यह टैनिंग जल्दी छूटती भी नहीं है। 

ये टैनिंग अगर लंबे समय तक बनी रहे तो यह पांव पर पिगमेंटेशन के साथ इन्हें काला रंग भी दे जाती है। फिर इस काले रंग से छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। मगर आपके साथ ऐसा ना हो इसके लिए अपने पैरों को थोड़ा एक्स्ट्रा केयर दें। यहां हम 3 घरेलू स्क्रब बनाने के तरीके बताने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल करें और सुन्दर, साफ और टैन-फ्री पैर पाएं।

1) नींबू और चीनी का स्क्रब

एक कटोरी में एक नींबू को पूरा निचोड़ लें। अब इसमें एक चम्मच दानेदार चीनी डालें। चीनी को मिलाना नहीं है। ज़रा सा हिलाएं और हाथों पर लेकर पांव पर डालें। फिर हलके हाथों से मसाज करें। 10 से 15 मिनट ऐसा करें, टैनिंग कम होने लगेगी।

2) आलू और नींबू का स्क्रब

आलू को ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। नींबू का विटामिन-सी भी त्वचा के रंग को हल्का करता है। एक आलू लें। उसे कद्दूकस करें। इसपर एक नींबू का रस डालें। अच्छी तरह मिलाएं और फिर इससे पैरों की 10 से 15 मिनट मसाज करें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस प्रयोग को करें।

यह भी पढ़ें: 

3) हल्दी और मकई का आटा स्क्रब

टैनिंग दूर करने में हल्दी का प्रयोग सही माना गया है। एक कटोरी में एक चम्मच मकई का आटा, एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक पेस्ट तैयार होगा। इसे बस पैरों पर लगाना है और सूखने पर ठंडे पानी से निकाल दें।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

स्वास्थ्यहड्डियों में कट कट की आवाज और जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम, खाएं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो