लाइव न्यूज़ :

Skin Care: अपने रूखे हाथों से मिनटों में पाए छुटकारा, आजमाएं घर में बनी हैंड क्रीम; होगा जबरदस्त फायदा

By अंजली चौहान | Published: September 12, 2023 3:41 PM

आज की तेज़-तर्रार दुनिया में, हमारे हाथ लगातार कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों के संपर्क में आते हैं, जिससे वे शुष्क हो जाते हैं, टूट जाते हैं और उन्हें कुछ टीएलसी की सख्त जरूरत होती है।

Open in App

Skin Care: मौसम बदलने और प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को स्किन संबंधी परेशानियां बढ़ जाती है। ज्यादातर लोगों की त्वता शुष्क (ड्राई) हो जाती है और रूखे हाथ किसी को भी पसंद नहीं।

ऐसे में महिला हो या पुरुष वह महंगी क्रीम का इस्तेमाल इसे ठीक करने के लिए करते हैं। हालांकि इससे भी ज्यादा लाभ नहीं मिलता। अगर आप अपने रूखे हाथों से जूझते हुए थक गए हैं, तो अब समय आ गया है कि आप इससे छुटकारा पाने के लिए असरदार चीज का इस्तेमाल करें। 

क्यों रूखी हो जाती है हाथों की त्वचा?

साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए हम बार-बार हाथों को धोते रहते हैं लेकिन इससे हमारी त्वचा में मौजूद प्राकृतिक तेल छीन जाता है। जिसके कारण हाथ ड्राई हो जाते हैं और त्वचा बेजान नजर आने लगती है। 

हमारे हाथ ठंडी हवाओं और चिलचिलाती धूप सहित कठोर मौसम स्थितियों के संपर्क में आते हैं। ये पर्यावरणीय कारक शुष्कता को और खराब कर सकते हैं।

वहीं, हममें से कई लोग नियमित रूप से अपने हाथों को मॉइस्चराइज़ करने के महत्व को नज़रअंदाज कर देते हैं। यह लापरवाही महीन रेखाएं, दरारें और असुविधा का कारण बन सकती है।

घर में ही बनाए हैंड क्रीम 

पहली हैंड क्रीम बनाने का तरीका 

ग्लिसरीन, नारियल तेल, शिया बटर, लैवेंडर ऑयल, लेमन ऑयल।

विधि: इस हैंड क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पानी उबाल लें। इस पानी में शिया बटर दो चम्मच ग्लिसरीन और नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसके बाद लैवेंडर ऑयल और लेमन ऑयल को मिलाएं। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप इसे प्लास्टिक के किसी डिब्बे में रख सकते हैं और रोजाना इसे हाथों पर लगाए। ध्यान रहे इसे हमेशा फ्रिज में रखें। 

दूसरी क्रीम बनाने का तरीका 

एलोवेरा जेल,  शिया बटर, एसेंशियल ऑयल, अलसी का तेल, कोको बटर।

विधि: इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में शिया बटर और कोटो बटर को गर्म करके अच्छे से पिघला लें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा करें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से ही दोनों तरह के तेल और ऐलोवेरा जेल को मिलाएं। आप इसे चम्मच या फिर मिक्सी की मदद से मिला सकते है। इसे कांच के डिब्बे में रखे और रोजाना इस्तेमाल करें। इसे आप छह महीनों तक स्टोर कर सकते हैं। 

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

टॅग्स :स्किन केयरटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीगर्मियों में चाहते हैं मुलायम और कोमल त्वचा? इस तरह बनाएं आम के छिलके का फेस मास्क

फ़ैशन – ब्यूटीगर्मियों में टैन से छुटकारा पाने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, जानें इनके बारे में

फ़ैशन – ब्यूटीचमकती त्वचा पाने में मदद करेंगे ये 5 सुपरफूड, डाइट में जरूर करें शामिल

फ़ैशन – ब्यूटीपीने के अलावा इन 5 तरीकों से स्वस्थ त्वचा पाने में मदद करती है छाछ, जानिए कैसे

फ़ैशन – ब्यूटीचेहरे को नियमित रूप से ब्लीच करने से त्वचा पर हो सकते हैं ये 5 दुष्प्रभाव, जानें इनके बारे में

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीOnion oil for hair growth: झड़ते बालों और डैंड्रफ से हैं परेशान? इस तरह करें प्याज के तेल का इस्तेमाल

फ़ैशन – ब्यूटीघर पर इस तरह पाएं पिंपल्स से निजात, मिलेगी स्वस्थ और चमकदार त्वचा

फ़ैशन – ब्यूटीरिसर्च में खुलासा, सोने के सूक्ष्म कणों से त्वचा की कोशिकाओं को मिलती है ताकत, यूरोप शोधकर्ताओं ने की सिफारिश

फ़ैशन – ब्यूटीInternational Trade Fair 2023: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुर्वेद सौंदर्य उत्पादों की धूम, लोग कर रहे खरीदारी

फ़ैशन – ब्यूटीSkin Care: बढ़ते वायु प्रदूषण से बचाना चाहते हैं अपनी त्वचा तो करें ये काम, बनी रहेगी त्वचा की कोमलता