लाइव न्यूज़ :

हर सुबह करें ये 5 काम, पूरा दिन चेहरा दिखेगा खिला-खिला

By गुलनीत कौर | Updated: January 19, 2018 18:31 IST

सुबह-सुबह अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इस तरह के सीरम का फेस पर इस्तेमाल करें, ग्लो आ जाएगा।

Open in App

कौन नहीं चाहता कि वह दिन भर फ्रेश दिखे? आजकल का ज़माना केवल बातों से ही दूसरे को इम्प्रेस करने का नहीं है, बल्कि इसके साथ ही व्यक्ति की लुक्स और किस तरह वह खुद को प्रेजेंट करता है, यह बातें भी इम्पोर्टेन्ट हो गई हैं। तो इसी को ध्यान में रखते हुए यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपने फेस को दिनभर के लिए फ्रेश बना सकते हैं, जानिए: 

फेस को अच्छे से साफ करें

सुबह उठते ही फेस को सबसे पहले फेसवाश से साफ करें। इसके लिए अपनी स्किन के हिसाब से ही फेसवाश चुनें। ध्यान रहे कि जिस साबुन से आप नहाते हों उसी से फेस साफ ना करें। रात पर चेहरे पर जमा आयल सुबह फेस धोते ही निकल जाता है और स्किन को फ्रेशनेस मिलती है। 

सीरम लगाएं

फेस धोने के बाद अपनी स्किन के हिसाब से सीरम लगाएं। इसे लगाने से स्किन ग्लो करेगी और पूरे दिन तारो-ताजा दिखाई देगी। 

मॉइस्चराइजर लगाएं

अगर सीरम ना हो तो मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि मॉइस्चराइजर आपकी स्किन के हिसाब से होना चाहिए। अगर स्किन ऑयली है तो बहुत ज्यादा मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल ना करें, थोड़ा ही लगाएं। 

आंखों की केयर करें

कई बार सुबह जब हम उठते हैं तो आंखें काफी भारी और सूजी हुई लगती हैं। फेस धोने के बाद भी यह सूजन नहीं जाती, ऐसे में किसी आई क्रीम का इस्तेमाल करें और इसके बाद गरमा गर्म चाय या कॉफी पिएं। इससे आंखें खुल जाएंगी। 

सुबह की धूप

लोगों में यह आम मिथक है कि अगर धूप में जयेनेग तो चेहरे का रंग गहरा पड़ जाएगा, लेकिन ग्लो करने के लिए आपकी स्किन को विटामिन-डी की जरूरत भी होती है जो कि हमें केवल धूप से ही मिल सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि सुबह 8 बजे से पहले की धूप लें, इसके बाद सूरज की किरणों में अल्ट्रा-वायलेट किरणें बढ़ जाती हैं जो कि स्किन के लिए हानिकारक होती हैं। 

फोटो: पीक्सेल्स

टॅग्स :ब्यूटी टिप्समहिलालाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो