लाइव न्यूज़ :

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर हाथों पर सजाए ये रंग-बिरंगी चूड़ियां, ट्रेंडी होने के साथ दिखेंगी खूबसूरत

By अंजली चौहान | Updated: September 16, 2025 12:28 IST

Shardiya Navratri 2025: इस वर्ष माता रानी हाथी पर सवार होकर आएंगी, जिसे सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

Open in App

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 का पर्व 22 सितंबर 2025, सोमवार से शुरू हो रहा है और 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को समाप्त होगा। इस साल, तृतीया तिथि दो दिन रहने के कारण नवरात्रि 10 दिनों की होगी, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया समारोह की धूम होगी ऐसे में त्योहार का समय हो और तैयार न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इस साल अगर आप त्योहार के समय सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन ट्रेंडी चूडियों को जरूर पहनें। 

इस साल नवरात्रि के लिए कई ट्रेंडी डिजाइन चलन में हैं जो पारंपरिक और आधुनिकता का शानदार मिश्रण हैं। गरबा नाइट्स, डांडिया और पूजा के लिए ये डिज़ाइन आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2025 के ट्रेंडी चूड़ी डिजाइन

1- थ्रेड वर्क चूड़ियां

ये चूड़ियां रंग-बिरंगे धागों से बनी होती हैं और त्योहार की रौनक बढ़ा सकती हैं। इनमें रंग-बिरंगे धागों के साथ-साथ मिरर वर्क भी किया जाता है, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाता है। ये चूड़ियां हल्की होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी लगती हैं।

2- मिरर वर्क चूड़ियां

मिरर वर्क वाली चूड़ियां गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए परफेक्ट हैं, क्योंकि ये हर स्पिन के साथ रोशनी को पकड़ती हैं और आपको अलग दिखाती हैं।

आप अपनी ड्रेस के रंग के अनुसार मिरर वर्क वाली चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं।

3- कुंदन और ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां

कुंदन वर्क वाली चूड़ियां पारंपरिक और रॉयल लुक देती हैं। आप कुंदन की चूड़ियों को ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियों के साथ मिलाकर एक यूनिक लुक बना सकती हैं।

4- मल्टी कलर ग्लास बैंगल्स

नवरात्रि का नाम आते ही रंग-बिरंगे ड्रेस और ज्वेलरी की चमक नजर आने लगती है। ऐसे में मल्टी कलर ग्लास बैंगल्स गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए बेस्ट हैं। ये चूड़ियां हर आउटफिट के साथ मैच होकर खूबसूरती बढ़ा देती हैं।

5- रजवाड़ी और मीनाकारी चूड़ियां

अगर आप ट्रेडिशनल और रॉयल लुक चाहती हैं, तो कुंदन वर्क वाली लाल रजवाड़ी चूड़ियां एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। मीनाकारी डिज़ाइन वाली चूड़ियां भी कलरफुल और ट्रेडिशनल टच के लिए बेस्ट हैं।

6- स्टैक बैंगल्स

अगर आप अलग-अलग तरह की चूड़ियों को एक साथ पहनना पसंद करती हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लिए है। इसमें आप पतले गोल्डन कड़े, रंगीन कांच की चूड़ियां और कुछ फैंसी बैंगल्स को मिलाकर एक पूरा सेट बना सकती हैं। यह एक बहुत ही वर्सेटाइल और मॉडर्न लुक देता है।

अपनी ज्वेलरी चुनते समय, ध्यान रखें कि वह हल्की और आरामदायक हो ताकि आप गरबा और डांडिया का भरपूर आनंद ले सकें।

टॅग्स :शारदीय नवरात्रिनवरात्रिफैशनहिंदू त्योहारमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो