लाइव न्यूज़ :

त्वचा को निखारने में काम आएगी अनानास की खट्टास, जानें 2 मजेदार घरेलू नुस्खे

By गुलनीत कौर | Updated: July 29, 2019 10:08 IST

अनानास में एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स यानी खनिज पदार्थ होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा अनानास में मौजूद विटामिन-सी त्वचा में निखार लाने में सहायक सिद्ध होता है।

Open in App

खट्टे और रसीले फलों की बात करें तो अनानास एक ऐसा फल है जो अमूमन सभी को पसंद आता है। इसके सेहत से जुड़े कई लाभ होते हैं। अनानास बॉडी को विटामिन-सी देता है और इसका सेवन शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में सहायक सिद्ध होता है। मगर आज हम आपको अनानास के ब्यूटी से जुड़ लाभ बतानेगे। यह कैसे आपकी खूबसूरती को बढ़ा सकता है, आइए जानते हैं:

अनानास के स्किन के लिए फायदे

अनानास में एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स यानी खनिज पदार्थ होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा अनानास में मौजूद जिस विटामिन-सी से सेहत को लाभ मिलते हैं, वही विटामिन-सी त्वचा में निखार लाने में सहायक सिद्ध होता है। चलिए अब आगे जानते हैं कि अनानास को आप सुंदरता पाने के लिए कैसे-कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

फटी एड़ियों के लिए अनानास 

एड़ियों की त्वचा के फटने की समस्या अमूमन हर मौसम में रहती है। बारिशों के मौसम और सर्दियों में यह दिक्कत सबसे अधिक सताती है। फटी एड़ियों को ठीक करने में अनानास आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए अनानास के एक टुकड़े पर शहद और चीनी डालकर इसे एड़ियों पर घिसें। यह स्क्रब की तरह काम करेगा। एड़ियों की त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उन्हें रिपेयर करेगा। इस प्रयोग से एड़ियां स्वस्थ और सुन्दर बनेंगी।

यह भी पढ़ें: मानसून में डैंड्रफ की समस्या है बेहद कॉमन, काम आएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

अनानास का फेस मास्क ट्राई करें

त्वचा को स्वस्थ बनाने वाले महत्वपूर्ण तत्वों में से 'कोलेजन' एक तत्व बताया जाता है। इसे बढ़ावा देने में अनानास का इस्तेमाल सहायक सिद्ध होता है। त्वचा में कोलेजन बढ़ने से त्वचा जवां बनती है। इस लाभ को पाने के लिए अनानास को छील लें। टुकड़े करके मिक्सर में डालें और ब्लेंड कर लें। ब्लेंड किए हुए पेस्ट को चेहरे पर ब्रश या उंगलियों से लगाएं। 15-20 मिनट रखें और फिर ठंडे पानी से साफ करे लें।

अनानास से मुंहासे करें दूर

बारिशों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। कितना ही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर लें, मगर कुछ देर बाद त्वचा मुरझाने लगती है। ऐसे में अनानास राइ करें। इसके लिए अनानास छीलकर उसके टुकड़े करें और मिक्सर में ब्लेदं कर लें। ब्लेंड किए हुए पेस्ट में अंडे की जर्दी 2 चम्मच दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट रखें। इस पेस्ट के 2 इस्तेमाल से ही त्वचा का रूखापन दूर होगा।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन