लाइव न्यूज़ :

इन कारणों से टूटते हैं बाल, एक्सपर्ट से जानें कैसा हो इलाज

By गुलनीत कौर | Updated: March 29, 2018 08:18 IST

रिपोर्ट के अनुसार दिन भर में अगर आपके 100 बाल भी टूटते हैं तो यह नार्मल है।

Open in App

सुबह उठने पर तकिये पर बाल देखना, कंघी करते समय बहुत सारे बालों का गिरना, यह सब देख कर ही महिलाएं चिंतित हो जाती हैं। हेयर फॉल सभी को होता है लेकिन महिलाएं इसे लेकर अधिक परेशान रहती हैं। उनका चेहरा और बाल उन्हें सुन्दर और आकर्षित बनाए रखने में मदद करते हैं और जब इन्हीं की सुंदरता बिगड़ने लगे तो वे उदास हो जाती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दिन भर में अगर आपके 100 बाल भी टूटते हैं तो यह नार्मल है। 

डेली मेल में छपी के रिपोर्ट में हेयर फॉल और सेहत के कारण बालों पर क्या असर पड़ता है, इससे संबंधित रिपोर्ट में कई सारे खुलासे किए गए हैं। सेहत में थोड़े ही बदलाव से आप बाल किस तरह प्रभावित होते हैं, उनमें क्या बदलाव आते हैं, आइए जानते हैं रिपोर्ट की 7 बड़ी बातें: 

1. शरीर में जैसे ही पोषक तत्वों की कमी होने लगती है तो उसका असर सबसे पहले बालों पर पड़ता है। बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। 

2. बालों का झड़ना इस बात का संकेत है कि आपका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है

3. बालों के झड़ने पर अगर हेयर केयर संबंधी आदतों जैसे कि शैम्पू बदल देना, हेयर ऑयल बदल देना, सप्ताह में अधिक बार हेयर वॉश करना, अगर महिलाएं ये करें तो इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि परेशानी बालों की बाहरी सतह पर नहीं, बल्की अंदरूनी है। 

4. हेयर फॉल कई तरह के होते हैं। कुछ लोगों को कभी-कभी हेयर फॉल होता है। वह अधिक मात्रा में भी नहीं होता है। लेकिन कुछ लोगों को परमानेंट हेयर फॉल होता है। इसके कारण गंजापन भी आ सकता है। 

5. किसी खास प्रकार की बीमारी, कोई संक्रमण, तनाव, मानसिक परेशानी, वजन का अचानक कम होना, ये कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से हेयर फॉल होता है।

यह भी पढ़ें: रूखे बेजान बालों को 'मेयोनेज़ स्पा' से दिलाएं चमक, जानें कैसे

6. इन सभी समस्यों के कारण होने वाले हेयर फॉल का इलाज एक नहीं हो सकता है। लेकिन साधारण हेयर केयर के नुस्खे भी मददगार साबित नहीं होते हैं। ऐसे में केवल मेडिकल ट्रीटमेंट ही मदद कर सकता है। 

7. इलाज के लिए कम से कम 4 महीने का वक्त लेना चाहिए, तभी यह सफल होता है। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब