लाइव न्यूज़ :

Lakme Fashion Week 2019: फैशन के ग्रैंड फेस्टिवल का हुआ आगाज, पहले दिन रैंप पर दिखा डायना, तब्बू का जलवा

By गुलनीत कौर | Updated: January 30, 2019 10:37 IST

29 जनवरी की शाम को साल के सबसे बड़े फैशन फेस्टिवल, लैक्मे फैशन वीक 2019 का मुंबई में आगाज हुआ है। पहले दिन कई खूबसूरत हसीनाओं ने अपनी अदाओं से रैंप पर जलवा दिखाया।

Open in App

साल के सबसे बड़े फैशन फेस्टिवल का मुंबई में आगाज हो चुका है। जी हां, मंगलवार रात को लैक्मे फैशन वीक 2019 का पहला दिन था और इस पहले दिन कई खूबसूरत हसीनाओं ने अपनी अदाओं से रैंप पर जलवा दिखाया है। कई मशहूर डिज़ाइनर ने इस फैशन वीक की पहली शाम को खास बनाया और कई दिल लुभाने वाली वीडियो भी सामने आई हैं।

लैक्मे फैशन वीक में डायना पेंटी, पूजा हेगड़े

अपनी खूबसूरत स्माइल के लिए मशहूर डायना पेंटी लैक्मे फैशन वीक के पहले दिन ही रैंप पर वॉक करती हुई दिखायीं दीं। डायना मशहूर डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के शो की शो स्टॉपर बनी थीं। उन्होंने वाइट कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना है। इन्स्टाग्राम पर डायना की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और बेहद पसंद बहे की जा रही हैं।

डायना के अलावा पूजा हेगड़े को भी फैशन वीक में बेहद पसंद किया गया। लैक्मे फैशन वीक में पूजा हेगड़े ग्रे रंग के गाउन में दिखीं। इन्स्टाग्राम पर पूजा की भी काफी तस्वीरें हैं। इनमें पूजा का सिम्पल मगर एलिगेंट लुक साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: Dabboo Ratnani calendar में सनी लियोनी, उर्वशी, ऐश्वर्या का हॉट एंड सेक्सी फिगर देख आ जाएगा पसीना

लैक्मे फैशन वीक की जान बने तबू, करण जोहर

तब्बू और करण जोहर के फैंस के लिए यह सबसे बड़ा सरप्राइज रहा। इंडस्ट्री के दो सीनियर सितारे जब रैंप पर उतरे तो सभी उन्हें बस देखते ही रहा गए। ये दोनों भी गौरव गुप्ता की कलेक्शन के लिए वॉक कर रहे थे। तब्बू ने ग्रे कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना है और करण जोहर ब्राइट रेड कोट में काफी जच रहे थे।

टॅग्स :लैक्मे फैशन वीककरण जौहरडायना पैंटीफैशन शोतब्बू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो