लाइव न्यूज़ :

Cannes Film Festival में कंगना के लुक को इन डिज़ाइनर ने बनाया रॉयल, हेयरस्टाइल और आई मेकअप पर हुई खास मेहनत

By गुलनीत कौर | Updated: May 17, 2019 13:02 IST

गुरूवार को कंगना रानौत ने गोल्डन रंग की साड़ी में अपने फैंस को अपना स्टनिंग लुक दिखाया। यह एक कस्टमाइज्ड साड़ी थी। बताया जा रहा है कि कंगना ने अपनी मां की कांजीवरम साड़ी को डिज़ाइनर लुक देकर पहना है।

Open in App

इंटरनेशनल फिल फेस्टिवल 'कान्स' में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत ने दूसरी बार हिस्सा लिया है। 16 मई को इंटरनेशनल मीडिया के सामने कंगना ने अपनी बोल्ड और सेक्सी लुक से यह साबित कर दिखाया कि वे सिर्फ नाम की ही नहीं, काम की भी क्वीन हैं। कंगना ने कारपेट पर गोल्डन रंग की सेक्सी साड़ी पहनी। जबकि शाम को कान्स के पार्टी में उन्होंने ब्लैक कलर का बोल्ड और सेक्सी पेंट सूट पहना। आइए कंगना के इन दोनों लुक्स को बारीकी से समझते हैं।

गुरूवार को कंगना रानौत ने गोल्डन रंग की साड़ी में अपने फैंस को अपना स्टनिंग लुक दिखाया। यह एक कस्टमाइज्ड साड़ी थी। बताया जा रहा है कि कंगना ने अपनी मां की कांजीवरम साड़ी को डिज़ाइनर लुक देकर पहना है। कंस में कंगना अपनी मन की साड़ी पहनेंगी ये खबर पहले से ही मीडिया की सुर्खियों से फैंस के बीच फ़ैल चुकी थी। मगर एक सिम्पल कांजीवरम साड़ी इतनी सुन्दर दिख सकती है, इसका किसी ने अंदाजा भी अन्हीं लगाया होगा। 

कंगना के साड़ी लुक के डिज़ाइनर

कंगना की कांजीवरम साड़ी को रॉयल टच देने के पीछे डिज़ाइनर मधुरया क्रिएशन का हाथ है। साड़ी के ऊपर पहना कस्टम कॉर्सेट फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिजाईन किया गया है। साड़ी के साथ कंगना ने मॉव रंग के लंबे ग्लव्स भी पहने हैं। काला चश्मा पहने हुए कंगना ने सेक्सी अंदाज में एंट्री ली थी जो उनके पूरे लुक को मजेदार बना रहा था।

कंगना के कॉर्सेट पर थी रॉयल एम्ब्रायडरी

कांजीवरम साड़ी यूं तो अपने आप में ही रॉयल लुक देती है लेकिन बॉलीवुड की क्वीन को रॉयल से भी बढ़कर रॉयल लुक चाहिए था। कंगना ने साड़ी के ऊपर एम्ब्रायडरी से भरा हुआ कॉर्सेट पहना था। यह कोई साधारण कॉर्सेट नहीं था। यह पूरी कॉर्सेट हाथ की कारीगरी से बना था। कॉर्सेट का रंग कांजीवरम साड़ी के साथ मैच कर रहा था मगर उसके ऊपर की एम्ब्रायडरी को लाइट टोन में रखा गया ताकि वह और भी उभरकर दिखे।

कंगना का हेयरस्टाइल

सिर्फ ऑउटफिट ही नहीं, कंगना ने अपने हेयरस्टाइल से भी फैंस का दिल जीता। कंगना अच्छी तरह जानती हैं कि साड़ी के साथ 'हेयरबन' ही अच्छा लगता है मगर उनका हेयरबन काफी अलग स्टाइल का था। कंगना ने रोल करते हुए फ्रंट में फ्लिक्स बनवाए और बैक में सिम्पल हेयरबन का लुक लिया। मगर यह पूरा हेयरस्टाइल बेहद डिफरेंट और रॉयल लगा।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन 5 तरीकों से रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल

कंगना का कान्स पार्टी लुक

दिन में रॉयल साड़ी लुक और शाम की पार्टी में कंगना ने ब्लैक कलर के पेंट सूट में फैंस का दिल जीत लिया। इस लुक में कंगना का बोल्ड और सेक्सी अंदाज देखने को मिला। यह सूट डिज़ाइनर nedret taciroglu की कलेक्शन से लिया गया है। इस लुक के साथ कंगना ने बोल्ड आई लुक को कैरी किया। बिना किसी एक्सेसरीज के भी कंगना कम्पलीट लग रही थीं।

टॅग्स :कंगना रनौतकान फिल्म फेस्टिवलफैशनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?