लाइव न्यूज़ :

इस सर्दी कुछ इस तरह करें टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल

By IANS | Updated: January 16, 2018 12:26 IST

टैल्कम पाउडर को सिर्फ गर्मियों में ही नहीं ठंड में भी इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं

Open in App

टैल्कम पाउडर न सिर्फ पसीना सोखने और खूशबू के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है बल्कि इसका इस्तेमाल मेकअप सेट करने में भी किया जा सकता है।  '7 शेड्स बाई पुनीति यूनीसेक्स सैलॉन' की सौंदर्य विशेषज्ञ पुनीति और 'श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टूट्यूट' के वरिष्ठ त्वचा विशेषज्ञ विजय सिंघल ने इस ठंड टैल्कम पाउडर के ऐसे इस्तेमाल के बारे में सुझाव दिए हैं : 

1. बरौनियों का मेकअप करने के दौरान आप टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बरौनियों पर मस्कारा लगाने से पहले हल्का सा टैल्कम पाउडर लगा लें। इससे आईलैश मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहेगा। टैल्कम पाउडर लगाते समय अपनी आंखों को बंद रखें, जिससे आंखों में खुजली या किसी किस्म की समस्या नहीं हो। 

2. मेकअप बेस के तौर पर टैल्कम पाउडर का बेहतरीन इस्तेमाल हो सकता है। मेकअप के चिपचिपेपन व चेहरे के तैलीय लुक से बचने के लिए हल्का सा टैल्कम पाउडर लगा लें। यह आपके मेकअप को सेट करने में मदद करता है और अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेता है। 

3. वैक्सिंग के बाद खुजली या लालिमा से बचने के लिए वैक्स कराने से पहले आप टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिस हिस्से में वैक्स कराना है, वहां पर थोड़ा सा पाउडर लगा लें, इससे त्वचा में कोमलता महसूस होगी। 

4. टैल्क बेहतरीन ड्राइ शैम्पू का भी काम करता है। सिल्की बालों के लिए बालों की जड़ों पर थोड़ा सा टैल्कम पाउडर छिड़क लें। यह अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेगा और आपके बालों को सिल्की लुक देगा। ऐसा कर लेने के बाद बाल जरूर धो लें, हालांकि इसका इस्तेमाल नियमित रूप से न करें। 

5. टैल्कम पाउडर शरीर से पसीने की दरुगध को खत्म करने का भी काम करता है और ताजगी महसूस कराता है। अगर, त्वचा में खुजली हो रही है, तो उसे दूर करने के लिए थोड़ा सा पाउडर लगा लें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल